Saturday, December 23, 2017

शीत के बाण.......डॉ. इन्दिरा गुप्ता


जाड़ा चाबुक पीठ पर 
धाँय धाँय बरसाये 
निर्धनता बेबस होकर 
बिलख बिलख रही जाये ! 

झीनी सी ये गुदड़ी 
कब तक ठण्ड बचाय 
सर्दी भूख और गरीबी 
सदा झगड़ती जाय ! 

कोहरा भर गया झोपड़ी 
गला रहा है हाड 
दिन दूनों रात चौ गुनो 
लहू जमातों जाय ! 

जाड़ा बैरी दरिद्र को 
शीत लहर तड़पाय 
जर्रा जर्रा कोमल काया 
जाड़े से थर्राये ! 

इत ओढ़ रजाई धुँध की 
सो गया है दिनकर भी 
धूप से कुछ मिलती गर्मी 
शीत मिटाती तनि सी ! 

निर्धन का नहीँ कोई सहाई 
ईश्वर ना इन्सान 
समय ऐसा विकट है 
बदली सबकी चाल ! 

डॉ. इन्दिरा गुप्ता ✍


5 comments:

  1. बहुत सुंदर रचना....अप्रतिम

    ReplyDelete
  2. सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  3. आपकी लिखी रचना सोमवार 8 जनवरी 2018 के 906 वें अंक के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete