Showing posts with label अनूप तिवारी. Show all posts
Showing posts with label अनूप तिवारी. Show all posts

Monday, December 12, 2016

सफल वक्त........... अनूप तिवारी


ऐ मेरे वक्त तू बहुत याद आता है
तेरी ठोकरों पर भी प्यार आता है

तुझसे जो पाया मैंने, 
वो भुलाया नहीं जाता

सफलता के उस एहसास को, 
दिल से निकाला नहीं जाता 

तुझसे ही मिले रंग बदलते लोग जमाने के 
तुझसे ही मिले जिंदादिल यार हर मिजाज के

तुझसे ही ज्ञान मिला गुरुओं का 
तुझसे ही साथ मिला अपनों का  

तुझसे ही दौलत-शोहरत पहचान मिली
ऐ मेरे वक्त तू बहुत याद आता है।

- अनूप तिवारी