Showing posts with label नामालूम. Show all posts
Showing posts with label नामालूम. Show all posts

Saturday, May 30, 2020

कुछ तो असर था मेरी चाहतों में ...नामालूम

हवाओं सा जब से वो छू कर गया है 
मेरी रूह तक को वो महका गया है 

सजाया है किसने "अयान" मेरे घर को 
मेरे अंगना ये कौन आ गया है 

कुछ ऐसे है रौशन तेरे नूर से हम 
यूँ लगता है दिल मे खुदा आ गया है 

महफ़िल सी ले के मेरे जहन ओ दिल मे 
तेरी यादों का कारवां आ गया है 

कुछ तो असर था मेरी चाहतों में 
वो हो के सब से जुदा आ गया है.
-नामालूम

Wednesday, May 16, 2018

पेड़ लगाओ पानी बचाओ , कहता सब संसार !....नामालूम


धूप सिपाही बन गई  , सूरज थानेदार !
गरम हवाएं बन गईं  , जुल्मी  साहूकार !!
:
शीतलता शरमा  रही , कर घूँघट की ओट !
मुरझाई सी छांव है , पड़ रही लू की चोट  !!
:
चढ़ी दुपहरी हो गया , कर्फ़्यू जैसा हाल !
घर भीतर सब बंद हैं , सूनी है चौपाल !!
:
लगता है जैसे हुए ,   सूरज जी नाराज़ !
आग बबूला हो रहे , गिरा  रहे  हैं गाज !!
:
तापमान यूँ बढ़ रहा , ज्यों जंगल की आग !
सूर्यदेव  गाने  लगे , फिर  से   दीपक  राग !!
:
कूलर हीटर सा लगे , पंखा उगले आग  !
कोयलिया कू-कू करे , उत अमवा के बाग़ !!
:
लिए बीजना हाथ में  , दादी  करे  बयार   !
कूलर और पंखा हुए , बिन बिजली बेकार !!
:
कूए ग़ायब हो गये ,   सूखे  पोखर - ताल !
पशु - पक्षी और आदमी , सभी हुए बेहाल !!
:
धरती व्याकुल हो रही , बढ़ती जाती प्यास !
दूर  अभी  आषाढ़  है , रहने  लगी  उदास  !!
:
सूरज भी औकात में , आयेगा  उस  रोज !
बरखा रानी आयगी , धरती पर जिस रोज !!
:
पेड़ लगाओ पानी बचाओ , कहता सब संसार !
ये देख  चेते नहीं ,तो इक दिन होगा बंटाधार !!!!
-नामालूम