Showing posts with label अख़्तर खत्री. Show all posts
Showing posts with label अख़्तर खत्री. Show all posts

Wednesday, June 10, 2020

यूँ सताया ना करो ....अख़्तर खत्री

अपने एहसासों को यूँ छुपाया ना करो,
चुप रह कर तुम मुझे यूँ सताया ना करो ।

अल्फ़ाज़, ख़ामोशी से अच्छे ही होते हैं,
सिर्फ़ इशारों से इश्क़ को जताया ना करो ।

कुछ बेचैन सा हो जाता है, ये मेरा मन,
रूठ कर के मेरी जान जलाया ना करो ।

ख़ुद आ कर के जान लो तुम मेरा हाल,
गैरों से ऐसे मेरा हाल पुछवाया ना करो ।

बिछड़ कर तुमसे, जी नहीं पाऊंगा मैं,
'अख़्तर' तुम्हारा है, भूल जाया ना करो ।

-अख़्तर खत्री