Showing posts with label चकाचौंध. Show all posts
Showing posts with label चकाचौंध. Show all posts

Wednesday, February 22, 2017

रवायत नई, अब समझने लगे हैं...स्वप्नेश चौहान

07_2011_10-fea5-1_1311760208
मुखौटे एक-एक कर उतरने लगे हैं,
ओ दुनिया तुम्हें हम समझने लगे हैं।

आँखों में अदावत और हाथों का मिलना,
रवायत नई, अब समझने लगे हैं।

बेतकल्लुफ़ी से मिलते थे सब,
अब पहले मिज़ाज परखने लगे हैं।

नई फिज़ा है निज़ाम की अब,
सच बोलने वाले सब खटकने लगे हैं।

भटकते थे पहले अंधेरे में लोग,
अब चकाचौंध में राह भटकने लगे हैं।