Showing posts with label हिंडोला. Show all posts
Showing posts with label हिंडोला. Show all posts

Saturday, July 21, 2018

उत्तर प्रदेश की कजरी.....उर्मिला सिंह

image not displayed
हिंडोला झूल रही राधा प्यारी 
झुलावे कृष्ण मुरारी ना......
छाई काली घटा मतवारी
झुलावें कृष्ण मुरारी ना...

पी..पी..पपिहा सुर में गावे
कोयल प्यारी कुक सुनावे
मादक स्वर बंसी के बाजे
सुध बुध खोवें राधा रानी ना....
झुलावें कृष्ण मुरारी ना.....

ऊंची पेंग अम्बर को छुवे
प्रेम मगन राधे ..मोहन देखें
रुनझुन बाज रही पैजनिया
हँसि हँसी हरि झूला झुलावे ना...

झूला झूल रही राधे प्यारी
झुलावें कृष्ण मुरारी ना...

गोप गोपी हँसी हँसी नाचे
हर्षित मेघा जल बरसावे
देव मुनी बलि बलि जावें
देख के अनुपम जोड़ी ना....
झुला झूल रहीं राधा प्यारी
झुलावें कृष्ण मुरारी ना.....
-उर्मिला सिंह