Showing posts with label नवीन चन्द्र चतुर्वेदी. Show all posts
Showing posts with label नवीन चन्द्र चतुर्वेदी. Show all posts

Wednesday, March 11, 2020

बरसाने की लठामार होली ...नवीन चन्द्र चतुर्वेदी

एक ब्रजभाषा छन्द
महीना पच्चीस दिन दूध-घी उड़ामें और
जाय कें अखाडें दण्ड-बैठक लगामें हैं॥

मूछ'न पे ताव दै कें जंघ'न पे ताल दै कें
नुक्कड़-अथाँइ'न पे गाल हू बजामें हैं|

पिछले बरस बारौ बदलौ चुकामनौ है,
पूछ मत कैसी-कैसी योजना बनामें हैं|

लेकिन बिचारे 'वीर' बरसाने पौंचते ही,
लट्ठ खाय गोपि'न सों घर लौट आमें हैं||
-नवीन चन्द्र चतुर्वेदी