Showing posts with label विभा नरसिम्हन. Show all posts
Showing posts with label विभा नरसिम्हन. Show all posts

Monday, July 30, 2018

ख़्वाबो मेरे ख़्वाबो......विभा नरसिम्हन

ख़्वाबों मेरे ख़्वाबों कभी तो आराम करो 
कितना और उड़ोगे कहीं तो अब शाम करो 

थक कर बैठी हूँ मैं पीछे तुम्हारे भागते-भागते 
आँख-मिचोली के इस खेल में तुम हाथ कभी न आते
इतनी ऊँची पींगे तुम्हारी कभी तो ढलान करो 
ख़्वाबों मेरे ख़्वाबों कभी तो आराम करो 

आँखों में तुम जब सजते हो रोशन हो जाता है जग मेरा 
पर पल में ग़ायब होने की ज़िद में टूट ही जाता है मन मेरा 
अपने सतरंगी मौसम से जीवन मेरा गुलफ़ाम करो 

ख़्वाबों मेरे ख़्वाबों कभी तो आराम करो 
कितना और उड़ोगे कहीं तो अब शाम करो
-विभा नरसिम्हन