Showing posts with label उद्देश्‍य. Show all posts
Showing posts with label उद्देश्‍य. Show all posts

Friday, July 5, 2019

साक्षरता का अपना ही एक उद्देश्‍य है.....सीमा सिंघल सदा


साक्षरता का अपना ही एक उद्देश्‍य है
लिखना-पढ़ना ऐसे
जैसे जला दिया हो किसी ने
ज्ञान का दीपक
अंधकार मिटाने को
शिक्षा की अलख जगाने को हर हाथ में कलम थमा
मन को जागरूक बनाने को एक संकल्‍प लिया है
हर बेटी को
साक्षर करना होगा
जिससे पूरा परिवार
सुसंस्‍कृत होगा
 ......
साक्षर होगी बिटिया तो
ज्ञान की ज्‍योति जलाएगी
रोशन होगा जीवन उसका
जग में वो इससे इक
नई चेतना लाएगी
हमने जो संकल्‍प लिया है
उसको ये ही पूरा कर पाएगी
दिवस कुछ विशेष है,
साक्षरता का अपना ही एक उद्देश्‍य है !!!

लेखक परिचय - सीमा सिंघल सदा