Showing posts with label राज्यश्री त्रिवेदी. Show all posts
Showing posts with label राज्यश्री त्रिवेदी. Show all posts

Thursday, April 2, 2020

दरख्तों ने कितने रंगों के घूंघट सजाए हैं ...राज्यश्री त्रिवेदी

कुछ अनजानी आहटें हैं,
सफ़र ही सफ़र समाया है जिनमें,
ऐसी ही कुछ राहें हैं..
हर कदम पर खनकती हैं बारिशें,
अब हरी-सी लगती हैं ख्वाहिशें,
नए से रंग नज़ारों में समाए हैं..
हर वक्त सुनाई देता है इक शोर,
जबकि तनहाई का नहीं ओर-छोर,
बारिशों ने कैसे नगमें सुनाए हैं..
दिखते भी नहीं फिज़ाओं के रंग,
घुल से गए जैसे, बादलों के संग,
चाल बदली-सी, गीली हवाएं हैं..
अंधियारों की चली है,
चांद से बादलों की खूब बनी है,
दरख्तों ने कितने रंगों के घूंघट सजाए हैं..

-राज्यश्री त्रिवेदी
इंदौर, मध्यप्रदेश