Showing posts with label श्री पंकज त्रिवेदी. Show all posts
Showing posts with label श्री पंकज त्रिवेदी. Show all posts

Tuesday, January 10, 2017

वो आएं फ़कीरी का आँचल ओढ़........... श्री पंकज त्रिवेदी

रफ़्ता रफ़्ता कोई आ जाएं करीब पता न चले
वो आएं फ़कीरी का आँचल ओढ़ पता न चलें  

किवाड़ों से वो देखता रहा उन्हें दिन-रात यहाँ 
दिल की दीवारों पे कब दस्तक दें पता न चले 

इंसान घिरा रहता आशंकाओं से इंसान के प्रति
फ़क़ीरों में या इंसानों में कौन है यह पता न चले  
  
महफ़िलों में उनका आना ही बस काफ़ी होता है 
महफ़िल में कब वो सूफ़ियाना बैठें पता न चले 
-श्री पंकज त्रिवेदी
अनहद कृति से