Showing posts with label आकांक्षा यादव. Show all posts
Showing posts with label आकांक्षा यादव. Show all posts

Thursday, March 30, 2017

टूटी है वो टुकड़ों-टुकड़ों में....आकांक्षा यादव

Akanksha Yadav : आकांक्षा यादव
न जाने कितनी बार
टूटी है वो टुकड़ों-टुकड़ों में
हर किसी को देखती
याचना की निगाहों से
एक बार तो हाँ कहकर देखो
कोई कोर कसर नहीं रखूँगी
तुम्हारी जिन्दगी संवारने में
पर सब बेकार
कोई उसके रंग को निहारता
तो कोई लम्बाई मापता
कोई उसे चलकर दिखाने को कहता
कोई साड़ी और सूट पहनकर बुलाता
पर कोई नहीं देखता
उसकी आँखों में
जहाँ प्यार है, अनुराग है
लज्जा है, विश्वास है।
-आकांक्षा यादव

ई-मेल:  akankshay1982@gmail.com  
ब्लॉगः http://shabdshikhar.blogspot.in/

Monday, February 27, 2017

21वीं सदी की बेटी...............आकांक्षा यादव


जवानी की दहलीज पर
कदम रख चुकी बेटी को
माँ ने सिखाये उसके कर्तव्य
ठीक वेैसे ही
जैसे सिखाया था उनकी माँ ने
पर उन्हें क्या पता
ये इक्कीसवीं सदी की बेटी है
जो कर्तव्यों की गठरी ढोते-ढोते
अपने आँसुओं को
चुपचाप पीना नहीं जानती है
वह उतनी ही सचेत है
अपने अधिकारों को लेकर
जानती है
स्वयं अपनी राह बनाना
और उस पर चलने के
मानदण्ड निर्धारित करना।
-आकांक्षा यादव