Showing posts with label नोटा. Show all posts
Showing posts with label नोटा. Show all posts

Friday, April 4, 2014

...... पर जीतकर भी हार गया ......यशोदा


मध्य प्रदेश में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान
6 लाख 43 हजार 144 मतदाताओं ने 
ईवीएम और डाक मतपत्र में नोटा 
यानी 'इनमें से कोई नहीं' का इस्तेमाल किया।
इनमें डाक मतपत्र में 2633 तथा ईवीएम पर 6 लाख 40 हजार 511 
नोटा का उपयोग हुआ।
अकेले मध्य प्रदेश का ये हाल है तो बाकी और राज्यों के भी 
विधान सभाओं के चुनावों में भी कमो-बेस यही हाल होगा
कुछ अनछुए प्रश्न??
नोटा क्यों ??
नोटा का क्या औचित्य है ??
एक परिकल्पना..........
एक निर्वाचन क्षेत्र में 10 लाख मतदाता हैं और विभिन्न दलों को मिलाकर 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं....चुनाव हुए कुल मत पड़े 67 प्रतिशत यानि 6 लाख 70 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया पर.......
कुल जमा 1लाख 50हजार मतदाताओं ने 
अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए नोटा का बटन दबाया....
वही हुआ जो होना था एक प्रत्याशी विजयी हुआ उसे 95 हजार मत मिले...
है न आश्चर्य.......
वास्तव में जीता तो नोटा...... पर जीतकर भी हार गया
आपसे अनुरोध....कृपया नोटा का उपयोग न करें
सही उम्मीदवार को अपना मत (वोट) प्रदान करें

अब यह प्रश्न आपकी अदालत में....
नोटा की क्या उपयोगिता है......
-यशोदा