Showing posts with label ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफ़ी. Show all posts
Showing posts with label ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफ़ी. Show all posts

Tuesday, August 4, 2020

क़ौमियत, इंसानियत का आइना हो जायेगी ...ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफ़ी

13 दिसम्बर 1866  – 1 नवम्बर 1955

देख लेना तुम कि दुनिया क्या से क्या हो जाएगी
और ही कुछ बाग़-ए-आलम की हवा हो जाएगी

क़िस्से सब दैर-ओ-हरम के मिट जाने को हैं
बांग, नाक़ूस ओ अज़ाँ की हमनवा हो जायेगी

तंग-नज़री और तअस्सुब का अमल उठ जायेगा
क़ौमियत, इंसानियत का आइना हो जायेगी

अम्न, जंग और अज़्म-ए-ख़ूंरेज़ी पे ग़ालिब आएगा
वजह हुब्बे ख़ल्क़, हुब्बे किब्रिया हो जाएगी

ये जो है बैत-उल-हिज़्न, हो जायेगा दार-उस-सुरूर
तुम फ़ना जिसको समझते हो बक़ा हो जाएगी

-ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफ़ी