Showing posts with label सीमा ‘असीम’ सक्सेना. Show all posts
Showing posts with label सीमा ‘असीम’ सक्सेना. Show all posts

Wednesday, March 28, 2018

तन्हाई....सीमा ‘असीम’ सक्सेना


जब तन्हाई छा जाती है 
नींद कहीं दूर उड़ जाती है 
वक्त की धुरी लगातार बदलती जाती है 
सज जाती है यादों की महफ़िल 
जो सुख दुःख, धुप छाँव सी 
मन को सहलाती है 
याद कभी बादल बन बरसती है 
कभी धुप बन होठों पर खिल आती है 
खुद से ही हँसना, रोना, गाना और बतियाना 
यादों की लम्बी सैर पर निकल जाना 
रात का सन्नाटा भीतर भर जाता है 
जब तन्हाई आती है 
यह बहुत सताती, रुलाती और तड़पाती है!!


-सीमा ‘असीम’ सक्सेना