धूप को सर पर लिये चलता रहा
मैं ज़मीं के साथ ही जलता रहा
नफ़रतों के जहर पीकर दोस्तो
प्यार के साँचे में मैं ढलता रहा
टूटकर इक दिन बिखर जाऊँगा मैं
मेरे अन्दर खौफ़ ये पलता रहा
लौट आया आसमां को छूके मैं
जलनेवाला उम्र- भर जलता रहा
लोग अपनी मंज़िलों को हो लिये
वो हमेशा हाथ ही मलता रहा
-अनिरुद्ध सिन्हा
गुलज़ार पोखर, मुंगेर (बिहार )811201
Email-anirudhsinhamunger@gmail.com
Mobile-09430450098



