Showing posts with label .इन्दु रवि सिंह. Show all posts
Showing posts with label .इन्दु रवि सिंह. Show all posts

Sunday, September 18, 2016

आसान नहीं होता.......इन्दु रवि सिंह
















मर जाना सबसे आसान है
लोग कहते हैं
लेकिन  
मरने की
चाह रखना
भले आसान हो
मर जाना 
कतई आसान नहीं होता ।
कैसे मरुँ
कि कष्ट भी कम हो
और मर जाऊँ !
ज़रा सोचिये
ये मनःस्थिति
कैसे 
मर पाता होगा कोई
वो घुटन वो दर्द 
वो तकलीफ़
हर कोई नहीं सह सकता
मर जाना, आसान
कतई नहीं होता ....
-इन्दु रवि सिंह

 http://wp.me/p1EXDq-ne