Showing posts with label फणीश्वर नाथ रेणु. Show all posts
Showing posts with label फणीश्वर नाथ रेणु. Show all posts

Friday, August 7, 2020

मेरा पुरुष बहुरूपिया ...फणीश्वर नाथ रेणु

दुनिया दूषती है
हँसती है
उँगलियाँ उठा कहती है ...
कहकहे कसती है -
राम रे राम!
क्या पहरावा है
क्या चाल-ढाल
सबड़-झबड़
आल-जाल-बाल
हाल में लिया है भेख?
जटा या केश?
जनाना-ना-मर्दाना
या जन .......
अ... खा... हा... हा.. ही.. ही...
मर्द रे मर्द
दूषती है दुनिया
मानो दुनिया मेरी बीवी
हो-पहरावे-ओढ़ावे
चाल-ढाल
उसकी रुचि, पसंद के अनुसार
या रुचि का
सजाया-सँवारा पुतुल मात्र,
मैं
मेरा पुरुष
बहुरूपिया।
- फणीश्वर नाथ रेणु