Monday, August 30, 2021

कन्हैया ...पुष्पा कुमारी "पुष्प"

लघुकथा
....
"सुनो!.तुम मुन्ना को कन्हैया बना उसे लेकर जन्माष्टमी के पंडाल में चली जाना।"
अपना मोबाइल और गाड़ी की चाबी उठा वह चलने को हुआ लेकिन पत्नी ने टोक दिया..
"आप किसी जरूरी काम से कहीं जा रहे हैं क्या?"
"मेरे दोस्त ने कॉकटेल पार्टी रखा है!.मैं वहीं जा रहा हूंँ।"
"आपसे एक बात कहनी थी।"
"क्या?"
"मुन्ना ने कन्हैया बनने से इनकार कर दिया है।"
"क्यों? कल ही तो उसके लिए इतना महंगा कन्हैया वाला ड्रेस लाया हूंँ!.उसे वह ड्रेस पसंद नहीं आया क्या?"
"कह रहा है कि,.मैं कन्हैया हो ही नहीं सकता!"
"क्यों नहीं हो सकता?..मेरा राजा बेटा है वो!"
लगभग पांच-छ: वर्ष के अपने इकलौते बेटे की हर ख्वाहिश पूरी करने वाला हैरान हुआ क्योंकि वह कई बार प्यार से उसे कन्हैया ही तो बुलाता था।
"कहता है कि,.कन्हैया तो दूध-छाछ पीने वाले नंद बाबा का पुत्र था!.शराब पीने वाले का नहीं।"
पति पत्नी के बीच कुछ देर के लिए एक गहरा सन्नाटा छा गया और उस सन्नाटे को भंग करते हुए उसने गाड़ी की चाबी वापस रख दी।

-पुष्पा कुमारी "पुष्प"  

काश कि चित्रकार होती ....निधि सक्सेना

काश कि चित्रकार होती
तो इन चरणकमलों को अपनी कूची से उकेरती
यूँ खो जाती इनमें..
काश कि मूर्तिकार होती
तो मूर्ति गढ़ती
यूँ नाता जोड़ती इनसे..
काश कि कवि होती
काव्य रचती
यूँ सुख पाती ..
परन्तु मैं अकिंचन
न रंग न शब्द न छैनी
केवल भावनाएं हैं
वो भी कभी उफनती किलकती
कभी लड़खड़ाती
वही अर्पित करती हूं श्रीहरि
अपने अंक लगाए रखना
तुममें ही डूबूं तिरुं
प्रेम की अलख जगाए रखना...
-निधि सक्सेना

Tuesday, August 24, 2021

गांधारी के श्राप के कारण अफगानिस्तान का हुआ है ये हाल, इतिहास दे रहा है इस बात की गवाही

 गांधारी के श्राप के कारण अफगानिस्तान का हुआ है ये हाल,
इतिहास दे रहा है इस बात की गवाही



अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा हो चुका है. अफगानिस्तान में चारो तरफ खून खराबा और हाहाकार मचा हुआ है. तालिबान अब अपना असली चेहरा दिखा रहा है. उसकी क्रूरता बढ़ती जा रही है. दूसरे देश और खुद अफगानिस्तान के लोग अब वहां एक पल भी रहना नहीं चाहते हैं. अफगानिस्तान में तालिबान का ये आतंक देख गांधारी का वो श्राप याद आ रहा है, जो उन्होंने अपने भाई शकुनी को दिया था. इस समय गांधारी के उस श्राप की फिर से चर्चा बढ़ गई है. तो चलिए हम आपको बताते हैं क्या है गांधारी से भारत का कनेक्शन और क्या था गांधारी का श्राप.

महाभारत काल के श्राप की वजह से जल रहा है अफगानिस्तान

महाभारत की प्रभावशाली महिला पात्रों जब बात आती है तो उसमें गांधारी का नाम भी लिया जाता है. गांधारी हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र की पत्नी और दुर्योधन की मां थी. शकुनि गांधारी का भाई था. गांधारी का संबंध गांधार से था जिसे आज कंधार कहा जाता है. जो अफगानिस्तान में स्थित है. गांधारी के पिता का नाम सुबल था. गांधार राज्य से संबंध होने के कारण ही गांधारी कहा जाता था. राजा धृतराष्ट्र के अंधे होने के कारण विवाहोपरांत ही गांधारी ने भी आंखों पर पट्टी बांध ली थी. गांधारी पतिव्रता स्त्री थीं.
महाभारत के युद्ध में कौरवों की पराजय हुई थी. महाभारत के युद्ध में गांधारी के सभी 100 पुत्रों की मृत्यु हो गई थीं. महाभारत का युद्ध जब समाप्त हुआ है और महल में जब गांधारी ने अपने सभी पुत्रों के शवों को देखा तो वह क्रोध में आ गईं. गांधारी ने शकुनि को श्राप दिया था कि जिस तरह से तुमने मेरे 100 पुत्रों को मरवा दिया उसी तरह से तुम्हारे देश में कभी शांति नहीं होगी.

गांधारी ने दिया था शकुनी और गांधार को श्राप

आपकों बता दें कि कहा जाता है कि भीष्म ने गांधारी से धृतराष्ट्र की शादी के लिए सुबल के परिवार को नष्ट कर दिया था, जब पिता की मृत्यु के बाद शकुनी राजा बना तो उसने भीष्म के परिवार से बदला लेने के लिए चाल चली और कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत का युद्ध कराया, जिसमे भीष्म सहित उनका पूरा परिवार नष्ट हो गया और सिर्फ पांडव ही जीवित बचे, ऐसे में गांधारी ने शकुनी को श्राप दिया कि “मेरे 100 पुत्रो को मरवाने वाले गांधार नरेश तुम्हारे राज्य में कभी भी शांति नहीं रहेगी.”