Showing posts with label गोपाल दास सक्सेना "नीरज". Show all posts
Showing posts with label गोपाल दास सक्सेना "नीरज". Show all posts

Tuesday, July 21, 2015

ज़िक्र जिस दम भी छिड़ा..........गोपाल दास सक्सेना "नीरज"


जब चले जाएंगे लौट के सावन की तरह ,
याद आएंगे प्रथम प्यार के चुम्बन की तरह 

ज़िक्र जिस दम भी छिड़ा उनकी गली में मेरा
जाने शरमाए वो क्यों गांव की दुल्हन की तरह

कोई कंघी न मिली जिससे सुलझ पाती वो 
जिन्दगी उलझी रही ब्रह्म के दर्शन की तरह 

दाग मुझमें है कि तुझमें यह पता तब होगा ,
मौत जब आएगी कपड़े लिए धोबन की तरह 

हर किसी शख्स की किस्मत का यही है किस्सा ,
आए राजा की तरह ,जाए वो निर्धन की तरह

जिसमें इन्सान के दिल की न हो धड़कन की नीरज '
शायरी तो है वह अखबार की कतरन की तरह

- गोपाल दास सक्सेना "नीरज" 
पद्म श्री सम्मान (1991)
पद्म भूषण सम्मान (2007)
.......SUNDAY@ नवभारत