Showing posts with label दाग दहलवी. Show all posts
Showing posts with label दाग दहलवी. Show all posts

Sunday, April 13, 2014

पुकारती है ख़ामोशी..........दाग दहलवी


पुकारती है ख़ामोशी मेरी फुगां की तरह
निग़ाहें कहती है सब राज-ए-दिल जबां की तरह

जला के दाग-ए-मोहब्बत ने दिल को ख़ाक किया
बहार आई मेरे बाग में खिज़ां की तरह

तलाश-ए-यार में छोड़ी न सरज़मी कोई,
हमारे पांवों में चक्कर है आसमां की तरह

छुड़ा दे कैद से ऐ कैद हम असीरों को
लगा दे आग चमन में भी आशियां की तरह

हम अपने ज़ोफ़ के सदके बिठा दिया ऐसा
हिले ना दर से तेरे संग-ए-आसतां की तरह
...............................
फुगां- दुख में रोना, असीरों- कैदी,
ज़ोफ़- कमजोरी, संग-ए-आसतां- दहलीज

-दाग दहलवी
जन्मः 25 मई, 1831, दिल्ली
अवसानः 17 मार्च, 1905, हैदराबाद