
याद आते बहुत पर तुम आते नहीं,
क्या कभी हम तुम्हें याद आते नहीं।
याद में आपके दिल परेशान है,
आप तो अपना वादा निभाते नहीं।
याद आते रहे तुमको हम भी बहुत,
क्यों कभी तुम हमें यह बताते नहीं।
जान से भी वो ज्यादा मुझे चाहते,
प्यार अपना मगर वो जताते नहीं।
आपके प्यार में हम दीवाने हुए,
जानते तो हैं पर बोल पाते नहीं।
-माण्डवी

