Showing posts with label रवीन्द्र भारद्वाज. Show all posts
Showing posts with label रवीन्द्र भारद्वाज. Show all posts

Friday, December 20, 2019

आदमी अकेले जीना नही चाहता....रवीन्द्र भारद्वाज


आदमी अकेले आता है 
और अकेले जाता है 

लेकिन अकेले जीना नही चाहता 
ना जाने क्यों !

वह मकड़ी का जाल बुनता है रिश्तों का 
और खुद ही फँसता जाता है 

उस जाल से वह जितना निकलने की कोशिश करता है 
उतना ही उलझता जाता है 

लेखा परिचय - रवीन्द्र भारद्वाज