Showing posts with label मनीष कुमार ‘मुसाफिर’. Show all posts
Showing posts with label मनीष कुमार ‘मुसाफिर’. Show all posts

Saturday, April 1, 2017

जीने के बहाने कब तक ढूंढते फिरे....मनीष कुमार ‘मुसाफिर’


हरेक दर्द से अब तो गुजर जाना है
करके खुद से वादा मुकर जाना है ।

जानते है कि जख्म जीने नही देंगे
दर्दे जिगर में थोड़ा उतर जाना है ।

जीने के बहाने कब तक ढूंढते फिरे
मौत आयेगी और हमें मर जाना है ।

क्या जानेगा बेदर्द जमाना कोई दर्द
अपने दर्द से थोड़ा संवर जाना है ।

अपनी मौत हम खुद मरना चाहेंगे
जीकर दो पल फिर ठहर जाना है ।

जिंदगी और मौत तो बस एक खेल
बनके खिलौना हमें बिखर जाना है ।