Showing posts with label स्मृति आदित्य जोशी "फाल्गुनी". Show all posts
Showing posts with label स्मृति आदित्य जोशी "फाल्गुनी". Show all posts

Wednesday, November 30, 2016

महक उठी थी केसर...............स्मृति आदित्य जोशी "फाल्गुनी"


खिले थे गुलाबी, नीले,
हरे और जामुनी फूल
हर उस जगह
जहाँ छुआ था तुमने मुझे,

महक उठी थी केसर
जहाँ चूमा था तुमने मुझे,
बही थी मेरे भीतर नशीली बयार
जब मुस्कुराए थे तुम,

और भीगी थी मेरे मन की तमन्ना
जब उठकर चल दिए थे तुम,
मैं यादों के भँवर में उड़ रही हूँ
अकेली, किसी पीपल पत्ते की तरह,

तुम आ रहे हो ना
थामने आज ख्वाबों में,
मेरे दिल का उदास कोना
सोना चाहता है, और
मन कहीं खोना चाहता है
तुम्हारे लिए, तुम्हारे बिना।

स्मृति आदित्य जोशी "फाल्गुनी"