Saturday, October 18, 2025

बंद हो गई, चिट्ठी, पत्री। व्हाट्सएप पर, पैगाम बहुत है

अच्छी थी, पगडंडी अपनी
अच्छी थी, पगडंडी अपनी
सड़कों पर तो, जाम बहुत है।।

फुर्र हो गई फुर्सत, अब तो।
सबके पास, काम बहुत है।।

नहीं जरूरत, बूढ़ों की  अब।
हर बच्चा, बुद्धिमान बहुत है।।

उजड़ गए, सब बाग बगीचे।
दो गमलों में, शान बहुत है।।

मट्ठा, दही, नहीं खाते हैं।
कहते हैं, जुकाम बहुत है।।

पीते हैं, जब चाय, तब कहीं।
कहते हैं, आराम बहुत है।।

बंद हो गई, चिट्ठी, पत्री।
व्हाट्सएप पर, पैगाम बहुत है।।

आदी हैं, ए.सी. के इतने।
कहते बाहर, घाम बहुत है।।

झुके-झुके, स्कूली बच्चे।
बस्ते में, सामान बहुत है।।

नहीं बचे, कोई सम्बन्धी।
अकड़,ऐंठ,अहसान बहुत है।!

सुविधाओं का, ढेर लगा है।
पर इंसान, परेशान बहुत है।।

2 comments:

  1. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    ReplyDelete
  2. वाह!! कितने सरल और सुंदर शब्दों में वर्तमान हालात का सजीव चित्रण कर दिया है आपने

    ReplyDelete