Friday, October 19, 2012

आखिर है कौन ? ............अशोक पुनमिया

 ये जो
    हर हाल में
  "मौन" है !
    आखिर कौन है ?
आखिर कौन है ?
    'राजा' है
 या है 'मोहरा' ?
    सच पे है
 घना कोहरा !
    बेईमानो की यहाँ
 भीड़ बहुत है,
    दलालों के यहाँ
 'नीड़' बहुत है !
    बिगड़ गई है
 दशा,देश की,
    टूटी मर्यादा,
'श्वेत' भेष की !
    व्यवस्था सारी
 चौपट है,
    कुर्सियों पे
 चढ़े 'नट' है !
    घपलों का
ना और-छोर है,
    'चोर' कोई,
 कोई 'महा चोर' है !
    मोबाईल की
 'तरंगे' खा गए,
    खा गए
 कोयले की खान !
    विकलांगों की
बैसाखिया खा गए,
    खा गए अपना 'ईमान'!!
 ''रोबोट'' है,या
    उसका 'क्लोन' है ?
 ये जो
    हर हाल में
 "मौन" है !
    आखिर कौन है ?
 आखिर कौन है ?

---अशोक पुनमिया
http://ashokpunamia.blogspot.in/

1 comment: