Showing posts with label राहत इंदौरी. Show all posts
Showing posts with label राहत इंदौरी. Show all posts

Thursday, August 13, 2020

मेरे अपने मुझे मिट्टी में मिलाने आए ..राहत इंदौरी

मेरे अपने मुझे मिट्टी में मिलाने आए 
अब कही जां के मेरे होश ठिकाने आए 

तूने बालो में सजा रक्खा था कागज़ का गुलाब 
मै ये समझा कि बहारो के ज़माने आए 

चाँद ने रात की दहलीज़ को बख्शे है 
चिराग़ मेरे हिस्से में भी अश्को के खज़ाने आए 

दोस्त होकर भी महीनो नहीं मिलता मुझसे 
उससे कहना कि कभी जख्म लगाने आए 

फुरसते चाट रही है मेरी हस्ती का लहू
मुंतज़िर हूँ कि कोई मुझे बुलाने आए 
-राहत इंदौरी


Wednesday, December 4, 2019

खड़े है मुझको खरीदार देखने के लिए - राहत इंदौरी

खड़े है मुझको खरीदार देखने के लिए/ मै घर से निकला था बाज़ार देखने के लिए
खड़े है मुझको खरीदार देखने के लिए 
मै घर से निकला था बाज़ार देखने के लिए 

हज़ार बार हजारो की सम्त देखते है 
तरस गए तुझे एक बार देखने के लिए 

कतार में कई नाबीना लोग शामिल है 
अमीरे-शहर का दरबार देखने के लिए 

जगाए रखता हूँ सूरज को अपनी पलकों पर 
ज़मीं को ख़्वाब से बेदार देखने के लिए 

अजीब शख्स है लेता है जुगनुओ से खिराज़ 
शबो को अपने चमकदार देखने के लिए 

हर एक हर्फ़ से चिंगारियाँ निकलती है 
कलेजा चाहिए अखबार देखने के लिए 
- राहत इंदौरी


Wednesday, February 8, 2017

मेरा एतबार बोलता है.....राहत इंदौरी

मेरा ज़मीर, मेरा एतबार बोलता है
मेरी ज़बान से परवरदिगार बोलता है

तेरी ज़बान कतरना बोहत ज़रूरी है
तुझे मर्ज़ है कि तू बार बार बोलता है

कुछ और काम उसे आता ही नहीं शायद
मगर वोह झूट बोहत ही शानदार बोलता है


Sunday, October 23, 2016

ये ज़िंदगी तो है रहमत..............राहत इदौरी

हरेक चहरे को ज़ख़्मों का आइना न कहो
ये ज़िंदगी तो है रहमत इसे सज़ा न कहो

न जाने कौन सी मजबूरियों का क़ैदी हो
वो साथ छोड़ गया है तो बेवफ़ा न कहो

तमाम शहर ने नेज़ों पे क्यों उछाला मुझे
ये इत्तेफ़ाक़ था तुम इसको हादिसा न कहो

ये और बात के दुशमन हुआ है आज मगर
वो मेरा दोस्त था कल तक उसे बुरा न कहो

हमारे ऐब हमें ऊँगलियों पे गिनवाओ
हमारी पीठ के पीछे हमें बुरा न कहो

मैं वाक़यात की ज़ंजीर का नहीं कायल
मुझे भी अपने गुनाहो का सिलसिला न कहो

ये शहर वो है जहाँ राक्षस भी हैं राहत
हर इक तराशे हुए बुत को देवता न कहो

--राहत इंदौरी 

Thursday, October 20, 2016

हमीं बुनियाद का पत्थर हैं........ राहत इंदौरी

नया सूरज निकाला जा रहा है
दिए में तेल डाला जा रहा है

हमीं बुनियाद का पत्थर हैं 
लेकिन हमें घर से निकाला जा रहा है 

न हार अपनी न अपनी जीत होगी
मगर सिक्का उछाला जा रहा है

मेरे झूठे गिलासों की चखा कर
बहकों को संभाला जा रहा है

जनाज़े पे मेरे लिख देना यारो
मोहब्बत करने वाला जा रहा है