Showing posts with label मेजर (डॉ.)शालिनी सिंह. Show all posts
Showing posts with label मेजर (डॉ.)शालिनी सिंह. Show all posts

Wednesday, January 13, 2021

हम भी कहां सुधरते हैं .....मेजर (डॉ.)शालिनी सिंह

वो नहीं बदलता तो हम भी कहां सुधरते हैं
वो घात करता है तो हम ऐतबार करते हैं
उकता गये हैं अब उन्हीं पुराने जख्मों से
तुम नया वार करो हम नईं आह भरते हैं
उसकी हर चाल में कई चाल छुपी होती हैं
समझते हैं हम पर कहां बचाव करते हैं
ठगे जाते हैं हर बार इक ही तरीके से
कमाल उसका है या हम कमाल करते हैं
राज़ जान लेते हैं उसकी आंखें पढ़ कर
फिर क्यूं उससे फिजूल सवाल करते हैं
हर फसाद की जड़ है जिद्दी यह दिल मेरा
लौटा लाता है जब भी उससे तौबा करते हैं
झूठे इकरार की फितरत है या फिर लत उसको
हर किसी से कहता है सिर्फ तुमसे प्यार करते हैं
काश आ जाये दर्द महसूस करने की सलाहियत उसे
समझ जायेगा खुद कि आखिर मुहब्बत किसे कहते हैं
- मेजर (डॉ.)शालिनी सिंह