Showing posts with label प्रीति श्रीवास्तव. Show all posts
Showing posts with label प्रीति श्रीवास्तव. Show all posts

Saturday, February 16, 2019

तुमको परवाह नही....प्रीती श्रीवास्तव

लिखकर खत हम जलाने लगे।
पास रहकर भी दूर जाने लगे।।

तुमको परवाह नही मेरे जानिब।
आंशियां दूर अपना बनाने लगे।।

खुश रहो तुम्हें खुशियां मुबारक।
जख्म दिल के हमें सताने लगे।।

चोट है खायी जो दिल पर हमनें।
देख पत्थर लोग पिघल जाने लगे।।

रोना कैसा तुम्हारे लिये दिलबर।
तुम मयखाना अलग बनाने लगे।।

लौटना नामुमकिन है मेरे लिये।
जश्न की रात में कब्र सजाने लगे।।

कहेगा जमाना तेरी खातिर सनम।
हम जहां से रूठकर यूं जाने लगे।।

कद्र करना उन कद्रदानों की सनम।
जो तेरी महफिल अब सजाने लगे।।

-प्रीती श्रीवास्तव