जिम्मेदारियों के तले एक पिता,
पूरा जीवन गुजार देता है।
स्वयं कठिनाईयों को सहकर,
अपनी संतान का जीवन संवार देता है।
अपनी संतान का स्वप्न पूरा करने को,
स्वयं की इच्छाओं त्याग देता है।
करके कठिन परिश्रम वो,
नई आंखों को ख़्वाब देता है।
कभी हार नही मानता वो,
किस्मत से भी लड़ जाता है।
अपनी संतान के लिए वो,
ख़ुशियों का घरौंदा सजाता है।
अपनों की ख़ुशियों के लिए,
अपने आँसुओं को पी जाता है।
देखकर अपनी संतान की खुशियाँ,
जैसे वो जीवन का सारा सुख पा जाता है।
पिता वो रिश्तों का दरियाँ है,
जिसमें सारा समंदर समा जाता है।
लेखिका - निधि अग्रवाल

