मेरी आँखों में मुहब्बत के जो मंज़र है
तुम्हारी ही चाहतों के समंदर है
में हर रोज चाहता हूँ कि तुझसे ये कह दूँ मगर
लबों तक नहीं आता, जो मेरे दिल के अन्दर है
मेरे दिल में तस्वीर हे तेरी, निगाहों में तेरा ही चेहरा है,
नशा आँखों में मुहब्बत का, वफ़ा का रंग ये कितना सुनहरा है,
दिल की कश्ती कैसे निकले अब चाहत के भंवर से
समंदर इतना गहरा है, किनारों पर भी पहरा है
वो हर रोज मुझसे मिलती है, मैं हर बार नहीं कह पाता
जो दिल में इतना प्यार भरा है, लबो पर क्यों नहीं आता
हम भी नहीं करते थे प्यार-मुहब्बत के किस्सों पर यकीं,
पर जब दिल को छू जाये एक बार, फिर कोई और नहीं भाता
- दिनेश गुप्ता
