Showing posts with label डॉ. कुशल चंद कटोच. Show all posts
Showing posts with label डॉ. कुशल चंद कटोच. Show all posts

Saturday, July 28, 2018

आशा की किश्ती...डॉ. कुशल चंद कटोच

आशा की किश्ती को
हम ले चले हैं
हिम्मत की पतवार से
वक़्त की विपरीत धारा में
नहीं पता हमें
पाएँगे मंज़िल
यह फिर
हो जाएँगे शिकार
लालच, बेईमानी, ख़ुदगर्ज़ी
के पत्थरों का
और डूब जाएँगे
अपनी ही आशा के 
दरिया के भँवर में।
-डॉ. कुशल चंद कटोच