Showing posts with label नीरज गोस्वामी. Show all posts
Showing posts with label नीरज गोस्वामी. Show all posts

Saturday, September 28, 2019

याद करने का सिला ...नीरज गोस्वामी

याद करने का सिला मैं इस तरह पाने लगा
मुझको आईना तेरा चेहरा ही दिखलाने लगा

दिल की बंजर सी ज़मी पर जब तेरी दृष्टि पड़ी
ज़र्रा ज़र्रा खिल के इसका नाचने गाने लगा

ज़िस्म के ही राजपथ पर मैं जिसे ढूँढा सदा
दिलकी पगडंडी में पे वोही सुख नज़र आने लगा

हसरतों की इमलियाँ गिरती नहीं हैं सोच से
हौसला फ़िर पत्थरों का इनपे बरसाने लगा

रोक सकता ही नहीं हों ख्वाइशें जिसकी बुलंद
ख़ुद चढ़ा दरिया ही उसको पार पहुँचने लगा

तेरे घर से मेरे घर का रास्ता मुश्किल तो है
नाम तेरा ले के निकला सारा डर जाने लगा

बावरा सा दिल है मेरा कितना समझाया इसे
ज़िंदगी के अर्थ फ़िर से तुझ में ही पाने लगा

सोचने में वक्त "नीरज" मत लगाना भूल कर
प्यार क़ातिल से करो गर वो तुम्हे भाने लगा 
-नीरज गोस्वामी

Tuesday, August 13, 2019

हसरतों की इमलियाँ ....नीरज गोस्वामी

Friday, February 9, 2018

गुफ़्तगू इससे भी करा कीजे.....नीरज गोस्वामी

गुफ़्तगू इससे भी करा कीजे
दोस्त है दिल ना यूँ डरा कीजे

दर्द सह कर के मुस्कुराना है
आप घबरा के मत मरा कीजे 

जब सकूँ सा कभी लगे दिल में
तब दबी चोट को हरा कीजे 

याद आना है ख़ूब आओ मगर
मेरी आँखों से ना झरा कीजे 

क्या है इन्साफ़ बस सजाऐं ही
कभी खोटे को भी खरा कीजे 

नहीं आसान थामना फिर भी
हाथ उसकी तरफ जरा कीजे 

वो है खुशबू ये जान लो नीरज
उसको साँसों में बस भरा कीजे 
-नीरज गोस्वामी