Showing posts with label विश्व महिला दिवस. Show all posts
Showing posts with label विश्व महिला दिवस. Show all posts

Saturday, March 7, 2015

आने वाला है...........यशोदा


विश्व महिला दिवस आठ मार्च पर विशेष

आने वाला है
महिला दिवस
लेकिन...
निजी तौर पर
ये मानना है
यही एक दिन नहीं
साल के सभी 365 दिन
हमारे ही हैं
ये दिवस तो
पुरुषों का
बनाया हुआ है
वे डरते हैं
शायद हमसे
इसीलिये वे
हमें इसी एक दिन
महत्वपूर्ण बनाने
की कोशिश..
की जाती है
लेकिन वास्तव में
हम पुरुषों को
डराते कभी भी नहीं
बल्कि जो भी काम करते हैं
हम अपने लिए
अपने परिवार के लिए
अपने समाज के लिए
अपने देश के लिए
ही करते है
-यशोदा
फराह खान के आलेख से प्रेरित