
नक़्श आँगन के अजनबी,कहें सदायें, सुन
हब्स रेज़ा-रेज़ा पसरा,सीली हैं हवायें,सुन
धड़कन-फड़कन,आहट,आहें दीद-ए-नमनाक
दिल के अफ़साने में, मिलती हैं यही सज़ाएं सुन
सुन मुझ पे न मरक़ूज कर नज़रें अपनी
ख़ाली हैं एहसास दिल की साएं-साएं,सुन
ना छेड़ पत्थरों में कैद लाल मक़बरे को
फिर जाग उठेंगीं, सोयी हुईं बलायें,सुन
मैं अपनी पलकों से चुन लूँ सारे ग़म तेरे
तू जीस्त-ए-सफ़र में, मेरी पाक दुआएँ,सुन
-श्वेता सिन्हा
नक़्श..चिह्न, हब्स ..घुटन
रेज़ा-रेज़ा..कण-कण, दीद-ए-नमनाक..गीले नेत्र
मरक़ूज-केंद्रित, जीस्त-ज़िंदगी