Showing posts with label विजय कुमार सप्पत्ति.. Show all posts
Showing posts with label विजय कुमार सप्पत्ति.. Show all posts

Sunday, June 10, 2018

दर्द.........विजय कुमार सप्पत्ति

Image result for दर्द
जो दर्द तुमने मुझे दिए,
वो अब तक सँभाले हुए हैं !!
कुछ तेरी ख़ुशियाँ बन गई हैं 
कुछ मेरे ग़म बन गए हैं 
कुछ तेरी ज़िंदगी बन गए हैं 
कुछ मेरी मौत बन गए हैं 
जो दर्द तुमने मुझे दिए,
वो अब तक सँभाले हुए हैं !!
-विजय कुमार सप्पत्ति

Saturday, October 22, 2016

अलविदा............विजय कुमार सप्पत्ति

सोचता हूँ 
जिन लम्हों को, 
हमने एक दूसरे के नाम किया है 
शायद वही ज़िंदगी थी !

भले ही वो ख़्यालों में हो , 
या फिर अनजान ख़्वाबों में ..
या यूँ ही कभी बातें करते हुए ..
या फिर अपने अपने अक़्स को,
एक दूजे में देखते हुए हो ....

पर कुछ पल जो तुने मेरे नाम किये थे...
उनके लिए मैं तेरा शुक्रगुजार हूँ !!

उन्हीं लम्हों को,
मैं अपने वीरान सीने में रख,
मैं,
तुझसे ,
अलविदा कहता हूँ ......!!!
अलविदा !!!!!!











-विजय कुमार सप्पत्ति

vksappatti@gmail.com