Showing posts with label सीमा 'सदा' सिघल. Show all posts
Showing posts with label सीमा 'सदा' सिघल. Show all posts

Sunday, March 1, 2020

टेसू के फूल...सीमा सिंघल

टेसू के फूल
फागुनी बयार में
लगे आग से!
.....
जीवन- गाड़ी
चलती, न थकती
अडिग मन !
.....
रंग अबीर
रंगरेज ने डारे
धरा सुखाती !
.....
गेंहू की बाली
फूली पीली सरसों
बसंत आया !
...
श्वेत कपास
या उड़ता बादल
घेरे है घटा !
- सीमा सिंघल

Monday, December 10, 2018

चलते-चलते ....सीमा 'सदा' सिघल

मुसाफि़र सी इस जिंदगी में
जो किसी के साथ चलना जानता है
जो साथ चलते-चलते 
किसी का हो जाना चाहता है 
जो किसी का होकर 
उसे अपना बना लेता है 
ऐसी पगड‍ंडियां सिर्फ औ सिर्फ 
प्रेम ही दौड़कर पार कर सकता है 
समेट लेता है अहसासों को 
भावनाओं की अंजुरी में 
प्रेम के ढाई आखर पढ़कर ही नहीं 
जीकर जिंदगी को 
कितने पायदान चढ़ता है 
बिन डगमगाये !!

-सीमा 'सदा' सिघल

Sunday, October 7, 2018

फल्गु के तट पर !!!!!......सीमा 'सदा'

फल्गु के तट पर
पिण्डदान के व़क्त पापा
बंद पलकों में आपके साथ
माँ का अक्स लिये
तर्पण की हथेलियों में
श्रद्धा के झिलमिलाते अश्कों के मध्य
मन हर बार
जाने-अंजाने अपराधों की
क्षमायाचना के साथ
पितरों का तर्पण करते हुये
नतमस्तक रहा !
...
पिण्डदान करते हुये
पापा आपके साथ
दादा का परदादा का
स्मरण तो किया ही
माँ के साथ
नानी और परनानी को
स्मरण करने पे
श्रद्धा के साथ गर्व भी हुआ
ये 'गया' धाम निश्चित ही
पूर्वजों के अतृप्त मन को
तृप्त करता होगा !!
...
रिश्तों की एक नदी
बहती है यहाँ अदृश्य होकर
जिसे अंजुरि में भरते ही
तृप्त हो जाते है
कुछ रिश्ते सदा-सदा के लिये !!!!

-सीमा 'सदा'

Saturday, September 2, 2017

वक़्त के साथ दौड़ता..वक़्त

आज मेरी सदा दीदी का जन्म दिन है..
प्रस्तुत है उन्हीं की लिखी एक कविता..

सब कुछ पा लेने के भ्रम में वह
जाने कितना कुछ 
खोता चला गया
...
टूटता रहा जब भी कुछ
वह उसे जोड़ने के क्रम में
कभी वादे करता
कभी मिन्नतें करता
कभी बांधकर गांठ
किसी न किसी तरह से
अपना काम चला ही लेता
...
होता मन जब भी प्रेम में
फूलों को तोड़ता
तुमसे स्नेह का रिश्ता जोड़ता
...
क्रोध की अग्नि में जब वह
अपना धैर्य खो देता
मैं की सर्वज्ञता में
रिश्तों को तोड़ता
....
वक़्त के साथ दौड़ता
इसको उसको सबको
पीछे छोड़ता
खुद का खुद से नाता तोड़ता !!
-सीमा 'सदा' सिंघल

Thursday, March 2, 2017

कितने कीमती लम्हे थे....सीमा 'सदा' सिघल


हर बार मेरे हिस्से
तुम्हारी दूरियाँ आईं
नजदीकियों ने हँसकर जब भी
विदा किया
एक कोना उदासी का लिपट कर
तुम्हारे काँधे से सिसका पल भर को
फिर एक थपकी हौसले की
मेरी पीठ पर तुम्हारी हथेलियों ने
रख दी चलते-चलते !
.....
मेरे कदम ठिठक गए पल भर
कितने कीमती लम्हे थे
उस थपकी में
जिनका भार मेरी पीठ पर
तुम्हारी हथेली ने रखा था
भूलकर जिंदगी कितना कुछ
हर बार मुस्कराती रही
उम्मीद को हँसने की वजह
नम आँखों से भी बताती रही
गले लगती जो कभी
सुबककर रात तो
उसे भोर में चिडि़यों का चहचहाना
सूरज की किरणें दिखलाती रही !!
....
कूकती कोयल ... अपनी मधुरता से
आकर्षित करती सबको
भूल जाते सब उसके काले रंग को
मीठा राग है जिंदगी भी
बस तुम्हें हर बार इसे
भूलकर मुश्किलों को
गुनगुनाना होगा पलकों पे
इक नया ख्वाब बुनकर
उसे लम्हा-लम्हा सजाना होगा !!!

-सीमा 'सदा' सिघल

Tuesday, December 13, 2016

बिखर गया मेरी हथेलियों में..........सीमा 'सदा' सिघल


ये बिखराव कैसा है
जिसे समेटने के लिए
मेरी हथेलियां दायरे बनाती हैं
फिर कुछ समेट नहीं पाने का
खालीपन लिये
गुमसुम सी मन ही मन आहत हो जाती हैं
अनमना सा मन
ख्यालों के टुकड़ों को
उठाना रखना करीने से लगाना
सोचना आहत होना
फिर ठहर जाना
....
मन का भारी होना जब भी
महसूस किया
तुम्हारा ही ख्याल सबसे पहले आया
तुम कैसे जीते हो हरपल
बस इतना ही सोचती तो
मन विचलित हो जाता
इक टूटे हुए ख्याल ने आकर
मुझसे ये पूछ लिया
इन टुकड़ों में तुम भी बंट गई हो
मैं मुस्करा दी जब आहत भाव से
वो बनकर आंसू
बिखर गया मेरी हथेलियों में !!
-सीमा 'सदा' सिघल