Showing posts with label आनंद मेहरा. Show all posts
Showing posts with label आनंद मेहरा. Show all posts

Tuesday, December 31, 2019

कलाम सर लौट के जरूर आना...आनंद मेहरा


शब्दों की सीमा पता चल गयी ,
समझ गया कलम का रुकना !
इतना सा कहना हैं और लिखना हैं -
कलाम सर ,लौट के जरूर आना !!

आँखे नम हैं ,दिल भारी ,कागज भी फड़फड़ा रहा -हे !
भारत रत्न देखो आज आसमान भी जार जार रो रहा !
तुम चिरनिद्रा में सो गए ,हे !
कर्मयोगी युगपुरुष हमसे रूठ क्यों चले गए !!

क्या लिखूं ,कैसे परिभाषित करूँ -
कैसे तुम अब्दुल से कलाम बने ? !
कहाँ से शुरू करूँ , कहाँ ख़त्म करू -
कैसे तुम रामेश्वरम से भारत माँ के लाल बने ? !!

शब्दों की भी अपनी एक सीमा हैं ,
तुम उससे परे !
हे !मानवता के अग्रदूत -अब्दुल ,
तुम "कलाम" को सही अर्थ दे गए !!