Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Wednesday, February 22, 2017

रवायत नई, अब समझने लगे हैं...स्वप्नेश चौहान

07_2011_10-fea5-1_1311760208
मुखौटे एक-एक कर उतरने लगे हैं,
ओ दुनिया तुम्हें हम समझने लगे हैं।

आँखों में अदावत और हाथों का मिलना,
रवायत नई, अब समझने लगे हैं।

बेतकल्लुफ़ी से मिलते थे सब,
अब पहले मिज़ाज परखने लगे हैं।

नई फिज़ा है निज़ाम की अब,
सच बोलने वाले सब खटकने लगे हैं।

भटकते थे पहले अंधेरे में लोग,
अब चकाचौंध में राह भटकने लगे हैं।

Friday, March 23, 2012

वो स्पर्श तुम छोड़ जाओगी..........रंजन मिश्र

क्या तुम मुझे भूल जाओगी ?
मैं वर्षो से नहीं मिला तुमसे ,
ना ही सालो से बात की ,
तो क्या तुम मुझे भूल जाओगी ?
वो नदी किनारे की रात ,
तेरे हाथो में मेरा हाथ ,
वो स्पर्श तुम छोड़ जाओगी ,
तो क्या तुम मुझे भूल जाओगी ?
ऐ हमसफ़र ! मैं तेरा साथ न दे पाया ,
तेरे आंचल को थाम न पाया ,
उन नजरो का जादू तोड़ जाओगी ,
तो क्या तुम मुझे भूल जाओगी ?
तेरी गली नहीं गया ,
तेरी यादो को वही छोड़ आया ,
तो तुम रिश्ता तोड़ जाओगी ,
क्या तुम मुझे भूल जाओगी ?
वो दरवाजा जो वापसी का था ,
मैं उस पर ताला जड़ आया ,
तो तुम मुझसे मुंह मोड़ लोगी ,
क्या तुम मुझे भूल जाओगी ?

----- रंजन मिश्र

Sunday, February 19, 2012

हो गई कस्तूरी सांसें........................उर्मिला जैन 'प्रिया'

स्नेह के पंखो पर सवार
फूलों की रेशमी छुवन लिये
महकती महकाती
छोटी छोटी रातें.

फूलों की वासंती बहार
सहेजे कितना प्यार
मन को दुलराती
छोटी छोटी सौगातें.

हरित भूमि पर
दूब थी मखमली
मरुस्थल में फुहारें
तुम्हारे नेह की बातें.

सतरंगी तूलिका,गोधूलि बेला
ऑंखों में भर कर चाहत के रंग
देह बन गई चंदन
हो गई कस्तूरी सांसें.


-----उर्मिला जैन 'प्रिया'

Friday, February 17, 2012

धूप में भीगा मन शब्दों के अर्थ - अनर्थ करे....................विजय वाते

हरे कच्चे इस वन में खोया है पांखी
अनायास ही सोये मन में झांका है पांखी

नीले नीले प्रेमगीत के मुखड़े जैसा है
नभ का टुकड़ा है ये सुख की वर्षा है पांखी

जाने कौन दिशा से आया जाएगा किस ओर
मंद पवन की फुगड़ी है ये गरबा है पांखी

घर सारे वर्षा मे भीगे, देह धर्म भीगे
अपने पंखों के कौतुक में डूबा है पांखी

धूप में भीगा मन शब्दों के अर्थ - अनर्थ करे
भरे गले की देहरी में यूँ अटका है पांखी...

-------विजय वाते
प्रस्तुतिकरणः श्याम सुन्दर सारस्वत

Tuesday, January 24, 2012

अपनी राहें सब भूल गया..........................सत्यम शिवम

मै राह तुम्हारी देखते ही,
अपनी राहें सब भूल गया,
मँजिल भी तो अब तुम ही हो,
तेरे इंतजार के सिवा अब और क्या?

अंतिम साँसों की धुन पर,

ये मन बेचारा बुला रहा,
अब तो बस दिल की थमती धड़कन,
को और ना तुम धड़काओ ना।

इस राह देखते दीवाने की जिद है,
अब कैसे भी तुम आओ ना।

तुम आओ ना,तुम आओ ना......।


..........सत्यम शिवम (मेरे बाद)

दोस्त से दुश्मन भला है............................चरण लाल

दोस्त से दुश्मन भला है
दोस्त से दुश्मन भला है दोस्तों
ये पुराना सिलसिला है दोस्तों

दुश्मनों से न कोई शिकवा रहा
दोस्तों से ही गिला है दोस्तों

हमसे कतराने लगे हैं आजकल
दुश्मनों से दिल मिला है दोस्तों

हमपर जब भी वक्त का थप्पड़ पड़ा
दोस्त का चेहरा खिला है दोस्तों

जो छुरा घोंपा हमारी पीठ में
दोस्त के घर में मिला है दोस्तों

जख्म मेरा और मत उधेडिये
बहुत मुश्किल से सिला है दोस्तों .

"चरण"

Wednesday, January 4, 2012

अब क्या करना है..........................दीप्ति शर्मा

इत्मिनान से जी लूँ
लिख लूँ कुछ नगमें
जो ज़ज्बात से भरें हों
फिर सोचूँगी की मुझे
अब क्या करना है |

गढ़ लूँ कुछ नये आयाम
सतत बढूँ दीर्घ गूंज से
ले मैं रुख पर नकाब
फिर सोचूँगी की मुझे
अब क्या करना है |

स्मरण कर उन्मुक्त स्वर
स्वछन्द गगन में टहलूं
सहजभाव से स्मृतियों में
कुछ ख्यालों को छुला लूँ
फिर सोचूँगी की मुझे
अब क्या करना है |

महसूस कर लूँ एहसास
तेरे यहाँ आने का
बरस जाये बरखा
सावन भर आये और
तुझसे मिलन हो जाएँ
फिर सोचूँगी की मुझे
अब क्या करना है |
--- दीप्ति शर्मा
अनकही बातें
deepti09shrma02blogspot.com
 

आधुनिका...............सिद्धार्थ सिन्हा


अमीरों की फेहरिश्त में,

मैंने सुना

आती हैं वो,

मैं सोचकर यह स्तब्ध हुआ,

इतना पैसा-

करती हैं क्या?

मैं मानता था - मजबूरी है,

कंगाली का आलम है,

सो , सर पर बालों का झूरमूट है,

पैरों में अनगढे चप्पल हैं,

कपडों का ऎसा सूखा है

कि

कतरनों को जोड़-जोड़

बड़ी मुश्किल स बदन छुपाती हैं वो।



अब जाना हूँ

स्टाईल है यह,

कई कारीगरों की मेहनत है,

बड़ी बारीकी से बिगाड़ा है।

कितनी मेहनत है-- महसूस करो,

इस शक्ति का आभास करो,

आभार लेप के भार का है,

जिसकॊ सह कर हीं रैन-दिवस

यूँ हर पल मुस्काती हैं वो।



अब अपनी हीं मति पर रोता हूँ,

इस तथ्य से क्यों बेगाना था,

वे देवी हैं-- आधुनिक देवी,

घर-घर में पूजी जाती हैं,

उनका निर्धारण,रहन-सहन

मुझ गंवार के बूते का हीं नहीं,

गाँव का एक अभागा हूँ,

खुद जैसे कितनों को मैंने

कितने घरों की इज्जत को

चिथड़ों में लिपटा पाया है,

पैसों की किल्लत को मैंने

नजदीक से है महसूस किया।

अब क्या जानूँ दुनिया उनकी

मेरी दुनिया जैसी हीं नहीं।



चलो यथार्थ में फ़िर से जीता हूँ,

मस्तिष्क में उनके हित उभरी,

जो भी कल्पित आकृति है-

शायद मेरी हीं गलती है,

इस कलियुग में अमीरों की

ऎसी हीं तो संस्कृति है।

चाहे मेरी नज़र में विकृत हो,

पर ऎसे हीं तो चह्क-चहक,

कुछ मटक-मटक ,यूँ दहक-दहक,

नई पीढी को राह दिखाती हैं वो,

अमीरी के इस आलम में ,

बड़ी मुश्किल से बदन छुपाती हैं वो।

------------सिद्धार्थ सिन्हा

Friday, December 30, 2011

स्वाति बूँद उपहार को पाकर प्रणित करो अनमोल सा मोती ... . . . . . .. मुकेश ठन्ना

..कभी नहीं तुम अपने मृगनयनो में मेरी छवि बसाना ,
.
रस गुलाब से अपने होठों पे ना मेरा नाम सजाना ,,
.
चाहे अपने बदन की खुशबु से ना मेरा घर महकाना ,,
.
नागिन जैसी चाल से अपनी मुझको तुम ना यूँ बहकाना ,,
.
चाहे मुझसे प्रेम ना करना मेरे सपनो में ना खोना ,,
.
दूर कभी तुम मुझसे जाके मेरी यादों में ना रोना

.....परन्तु अंतर्मन के एक कोने में मुझको रहने देना ,,

अपनी स्मृतियों से ओझल तुम कभी न मुझको होने देना ,,

क्योंकि तुम हो मनः प्रेरणा तुम हो मेरी शाश्वत शक्ति ,,

में हूँ सागर शांत स्निग्ध औ तुम हो अविरल सरिता बहती

धाराओं के संग बहना तो विरह व्यथा का एक बहाना ,,

आखिरकार तुम्हे तो आकर मेरे ही अन्दर है समाना ,,

मेरा अस्तित्व है स्वाति बूँद और तुम सलिल की हो एक सीपी ,,

स्वाति बूँद उपहार को पाकर प्रणित करो अनमोल सा मोती ..


. . . . . . .. मुकेश ठन्ना

Wednesday, December 28, 2011

नयी तान और ताल जुड़ेगी.......................मुकेश ठन्ना

मीठे से एक गीत का टुकड़ा आया मन के द्वारे

विस्मय से अपलक वो मन को देखे और पुकारे,,

में दिखता हु चाँद का टुकड़ा ,,

एक अधूरे गीत का मुखड़ा ,

एक विश्वास लिए आया हूँ ,,

अंतिम आस लिए आया हूँ ,

बस तुम अपनी कलम चलाओ ,

अद्भुत से कुछ शब्द बनाओ ,,

जोड़ दो मुझमे एक अन्तरा,

नव निर्माण का नया मन्तरा,

तब बन जाउगा में गीत ,,

और बुन जायेगा संगीत,,

नयी तान और ताल जुड़ेगी ,

अद्भुत एक संसार रचेगी , , , ,. .


. . .. . .मुकेश ठन्ना

Tuesday, December 20, 2011

बीत रहा 2011 ..............यशोदा

पहली बार लिखी................पहली कविता..............ऐसा लगता है कि चक्कर आ रहा है..
दुबारा जब अपना लिखा पढ़ती हूं .................तो हर एक पंक्ति कहती है....................
कि मेरा उपयोग पहले कोई कर चुका.....पता नहीं.......आपकी अदालत की राय क्या होगी
अरे!!!!! देखो देखो ये जा रहा है..
ये 2011 ही जा रहा है
और..उस कोने में
कुछ हलचल है
किसी के आने की
तैय्यारी है
किसी के स्वागत की
पर किसकी???
2012 की
शायद किसी को नहीं मालूम
क्या खोया क्या पाया
2011 मे
नही मालूम
कितना अच्छा रहा बीत रहा वर्ष
लेकिन जाने वाले को तो
जाना ही है
जिसे आना है
उसे आना ही है
2012
उम्मीद है मुझ को
तुम भी ऐसे ही बनना
खड़े रहना मेरे साथ
जैसे रहा हर कदम पर
बीता 2011
मार्गदर्शकः भाई यशवन्त माथुर

Saturday, December 3, 2011

मेड़ पर पसरा रूदन है इन दिनों................विनय प्रकाश जैन ‘नीरव’

दूर होती मंजि़लें
यात्रा कितनी कठिन है
इन दिनों
मज़बूरियों से
लड़ रहे हैं लोग
गढ़ता आंख में सपना
हर खुशी
एक हादसा
त्यौहार दुर्घटना
पपड़ायें हुये हैं होंठ
माथे पर शिकुन है
इन दिनों
हाथ उठते भीड़ में
कुछ तालियां हैं
और कुछ नारे
बाकी सभी बुत की तरह
बैठे हुये हैं
थके-हारे
चिन्ह शुभ भी
अपशकुन हैं
इन दिनों
अतिक्रमण पानी हवा पर
क्या हुआ है
गांव में
अब न पहले से
थिरकते धूप के घुंघरू
किरण के पांव में
खलिहान में लपटें
मेड़ पर पसरा रूदन है
इन दिनों
प्रस्तुत कर्ता--अमितेष जैन

मननै तो वो करंट वाली चाहिये’................................अज्ञात

एक दिन
एक पडोस का छोरा
मेरे तैं आके बोल्या
‘चाचा जी अपनी इस्त्री दे देयो’

मैं चुप्प
वो फेर कहण लागा:
‘चाचा जी अपनी इस्त्री दे देयो ना?’

जब उसने यह कही दुबारा
मैंने अपनी बीरबानी की तरफ करयौ इशारा:
‘ले जा भाई यो बैठ्यी’

छोरा कुछ शरमाया, कुछ मुस्काया
फिर कहण लागा:
‘नहीं चाचा जी, वो कपडा वाली’

मैं बोल्या,
‘तैन्नै दिखे कोन्या
या कपडा में ही तो बैठी सै’

वो छोर फिर कहण लगा
‘चाचा जी, तम तो मजाक करो सो
मननै तो वो करंट वाली चाहिये’

मैं बोल्या,
‘अरी बावली औलाद,
तू हाथ लगा के देख
या करैंट भी मारयै सै...
 
---अज्ञात