Showing posts with label कवि अनमोल तिवारी कान्हा. Show all posts
Showing posts with label कवि अनमोल तिवारी कान्हा. Show all posts

Tuesday, June 13, 2017

महसूस कर लिया मैंनें..........अनमोल तिवारी कान्हा
















पत्र तुम्हारा मिल गया कोरा
देखकर पढ़ा मैंने 
और चूमा उसे
कलेजे से लगाकर रख दिया,
अनकही थी जो बातें 
वो सब खुल गई
कालिमा मन में भरी थी
वो सब धुल गई।।
छेड़ दी सरगमें चाहत की
कितना लिखे कैसे लिखे ?
शब्द थे कम
इसलिए तुमने तुम्हारे पत्र में
कुछ नहीं लिखकर भी
सब कुछ लिख दिया
और मैंने देखकर पढ़ा चूमा
और सीने से लगाकर रख दिया।

बड़ा अजीब है
तुम्हारे कहने का ढंग
बिना शब्दों के भी सब
महसूस कर लिया मैंने।।
-अनमोल तिवारी कान्हा
शब्दावली: 
कोरा=खाली(बिना लिखा), कालिमा=दुर्भावनाँए, सरगमें=राग संगीत

Wednesday, April 5, 2017

जाने क्यों अब........कवि अनमोल तिवारी कान्हा

मैंने देखा हैं,
बैसाखियों  के सहारे।
वृद्धाश्रम की ओर  बढ़ते,
उस  अपाहिज विधुर बाप को।।
जो चेहरे पर अनगिन, 
झुर्रियों के निशान लिए।
वर्षों के अनुभवों को,
बयान कर रहा था भीड़ में।।

और सुना रहा था अपनी,
उस करूण गाथा को 
जो रची थी उसके अपनों ने।
जिन्हें सदा  चाहा था  उसने।
और  जागता रहा दिन रात ,
उनके सपनों को पूरा करने।।

मगर जाने क्यों अब?
वो ही सपनों के सौदागर
इस कदर ज़ालिम बन,
दे रहे थे  ठोकरें। 
और वो अपाहिज विधुर बाप ,
मज़बूत सहारे को तलाशता
दीवारों से टकराता
भटक रहा था इस कदर।।

और ढूँढ़ रहा था आश्रय कि , 
बच जाए उसका अस्तित्व  
और मिलें उसके, 
सपनों को आवाज़।
जहाँ कुछ  पल ही सही पर,
समर्पण का भाव हों।
और भूखे पेट को तृप्त करें,
वो अन्न रूपी प्रसाद हों।।

-कवि अनमोल तिवारी "कान्हा"