
एक मिठास
मन की मन से है
जश्न ईद का
............
ईदी ईद की
संग आशीषों के ये
जो नवाजती
...
चाँद ईद का
नज़र जब आये
ईद हो जाए
..
पाक़ीजा रस्म
निभाओ गले मिल
ईद के दिन
.....
नेकअमल
रोज़ेदार के लिए
जश्न ईद का
..........
दुआ के संग
जब भी ईदी मिले
चेहरा खिले
-सीमा 'सदा' सिंघल