Showing posts with label बेस्ट ग़ज़ल. Show all posts
Showing posts with label बेस्ट ग़ज़ल. Show all posts

Tuesday, August 4, 2020

क़ौमियत, इंसानियत का आइना हो जायेगी ...ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफ़ी

13 दिसम्बर 1866  – 1 नवम्बर 1955

देख लेना तुम कि दुनिया क्या से क्या हो जाएगी
और ही कुछ बाग़-ए-आलम की हवा हो जाएगी

क़िस्से सब दैर-ओ-हरम के मिट जाने को हैं
बांग, नाक़ूस ओ अज़ाँ की हमनवा हो जायेगी

तंग-नज़री और तअस्सुब का अमल उठ जायेगा
क़ौमियत, इंसानियत का आइना हो जायेगी

अम्न, जंग और अज़्म-ए-ख़ूंरेज़ी पे ग़ालिब आएगा
वजह हुब्बे ख़ल्क़, हुब्बे किब्रिया हो जाएगी

ये जो है बैत-उल-हिज़्न, हो जायेगा दार-उस-सुरूर
तुम फ़ना जिसको समझते हो बक़ा हो जाएगी

-ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफ़ी 

Thursday, April 30, 2020

चिता जलने को है अब राक्षस की ...शम्स उर रहमान अलवी

ज़मीं पर ज़ुल्म की हद जो रही है
खुदाया पार अब वोह हो रही है

जहाँ में मौत का ही रक़्स जारी
अज़ल* से ज़िंदगी बस रो रही है

ज़रा पूछो तो उसका दर्द जा कर
ज़मीं ये बोझ कैसे ढो रही है

अदब तहज़ीब थी जिसकी विरासत
खबर उस नस्ल को क्या खो रही है

चिता जलने को है अब राक्षस की
तभी तो रौशनी सी हो रही है
-शम्स उर रहमान अलवी 
अज़ल*- अनादिकाल

Friday, September 15, 2017

मिट्टी से मशविरा न कर...अभिषेक शुक्ला


मिट्टी से मशविरा न कर, पानी का भी कहा न मान
ऐ आतिश-ए-दुरुं मेरी, पाबंदी-ए-हवा न मान

हर एक लुग़त से मावरा मैं  हूँ अजब मुहावरा
मेरी ज़बान में पढ़ मुझे, दुनिया का तर्जुमा न मान

होने में या न होने में मेरा भी कोई दखल है?
मैं हूँ ये उसका हुक्म है, इसको मेरी रज़ा न मान

टूटे हैं मुझ पे क़हर भी, मैंने पिया है ज़हर भी
मेरी ज़ुबाने तल्ख़ का इतना भी बुरा न मान

बस एक दीद भर का है, फिर तो ये वक़्फ़ए-हयात
उनके क़रीब जा मगर आँखों की इल्तिजा न मान

हर शाख ज़र्द ज़र्द है, हर फूल दर्द दर्द है
मुझ में ख़िज़ाँ मुक़ीम है, मुझको हरा भरा न मान

ज़ेब-ए-तन और कुछ नहीं, जुज़ तेरी आरज़ू के अब
तू भी मुहाल है तो फिर मुझ पर कोई क़बा न मान 
-अभिषेक शुक्ला 

Thursday, October 20, 2016

हमीं बुनियाद का पत्थर हैं........ राहत इंदौरी

नया सूरज निकाला जा रहा है
दिए में तेल डाला जा रहा है

हमीं बुनियाद का पत्थर हैं 
लेकिन हमें घर से निकाला जा रहा है 

न हार अपनी न अपनी जीत होगी
मगर सिक्का उछाला जा रहा है

मेरे झूठे गिलासों की चखा कर
बहकों को संभाला जा रहा है

जनाज़े पे मेरे लिख देना यारो
मोहब्बत करने वाला जा रहा है

Monday, October 17, 2016

खुद ही बदल सको तो चलो............ निदा फ़ाज़ली


सफर में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में, तुम भी निकल सको तो चलो

किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं 
तुम अपने आप को खुद ही बदल सको तो चलो 

यहां किसी को कोई रास्ता नहीं देता 
मुझे गिरा के अगर तुम संभल सको तो चलो 

कहीं नहीं कोई सूरज, धुंआ धुंआ है फ़िज़ा
खुद अपने आप से बाहर निकल सको तो चलो

यही है ज़िन्दगी, कुछ ख्वाब, चंद उम्मीदें
इन्ही खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो
-निदा फ़ाज़ली 
http://www.bestghazals.net/2016/10/nida-fazlis-poetry-yahaan-kisi-ko-koi.html

Tuesday, August 4, 2015

आसमाँ में घटा दो तरह की है............फ़े सीन एजाज़



क़ानून से हमारी वफ़ा दो तरह की है
इंसाफ दो तरह का, सज़ा दो तरह की है

एक छत पे तेज़ धूप है, एक छत पे बारिशें
क्या कहिये आसमाँ में घटा दो तरह की है

किस रुख से तुम को चाहें भला किस पे मर मिटें
सूरत तुम्हारी जलवानुमा दो तरह की है

काँटों को आब देती है फूलों के साथ साथ
अपने लिए तो बाद-ए-सबा दो तरह की है

खुश एक को करे है, करे है एक को नाखुश
महबूब एक ही है, अदा दो तरह की है

ऐसा करें कि आप कहीं और जा बसें
इस शहर में तो आब-ओ-हवा दो तरह की है

- फ़े सीन एजाज़ 

मूल रचना उर्दू व रोमन अंग्रेजी मे पढ़ने के लिए पधारें