ममता महकती बहकती कभी,
सौंधी गंध-सी बौछार कभी।
अंकुरित नव अंकुर कोमल
फुहार से होते विभोर,
कुम्हलाई आभा पर बाढ़ कभी,
सौंधी गंध-बौछार कभी।
मूक साधना ढलता सूरज,
गहराती स्याही बेबसी लेकर।
नील नभ से उठती गुहार कभी,
सौंधी गंध-बौछार कभी।
तपती जेठ में घनी छाया,
सहरा में हरा-भरा उपवन।
सूखे होठों पर तरल दुलार कभी,
सौंधी गंध-बौछार कभी।
-डॉ. प्रेम लता चसवाल 'प्रेमपुष्प'

