Showing posts with label महेश चन्द्र गुप्त ‘ख़लिश’.एक मंच. Show all posts
Showing posts with label महेश चन्द्र गुप्त ‘ख़लिश’.एक मंच. Show all posts

Wednesday, April 26, 2017

क्या हादसा ये अजब हो गया.....महेश चन्द्र गुप्त ‘ख़लिश’


क्या हादसा ये अजब हो गया 
बूढ़े हुए, इश्क़ रब हो गया

चाहत का पैग़ाम तब है मिला 
पूरा सभी शौक जब हो गया 

हम आ गए ज़ुल्फ़ की क़ैद में
मिलना ही उनसे गजब हो गया 

रहते थे हमसे बहुत दूर वो 
मिलने का ये शौक कब हो गया 

हमको मिला ना ख़ुदा, ना सनम 
पूरा ख़लिश वक़्त अब हो गया.

-महेश चन्द्र गुप्त ‘ख़लिश’

Friday, April 14, 2017

पड़ी मझधार में क़श्ती है किनारा दे दो.............महेश चन्द्र गुप्त ‘ख़लिश’

पड़ी मझधार में क़श्ती है किनारा दे दो
मेरे टूटे हुए इस दिल को सहारा दे दो

मुझे दुनिया की नहीं, दिल की नज़र से देखो
मेरी नज़रों को मुहब्बत का इशारा दे दो

मेरी मज़बूर तमन्ना पे करम फ़रमाओ
मेरे ख़्वाबों को हसीं एक नज़ारा दे दो

नहीं मालूम मेरा दिल क्यों बुझा सा है ये
तुम निगाहों से इसे कोई शरारा दे दो

कभी की थी जो ख़ता माफ़ करो उसको तुम 
मुझे चाहत का ख़लिश हक़ वो दुबारा दे दो.

बहर --- १२२२  ११२२  ११२२  २२

- महेश चन्द्र गुप्त ‘ख़लिश’