स्त्री सुख की खोज में
और प्रेम की चाह में
मरीचिका की मृगी की तरह भागती रहती है
पिता के घर से पति के घर
पति के घर से बेटे के घर ..
पुनः पुनः लौटने को ..
हर जगह से बटोरती हैं क़िस्से
जिन्हें याद कर अतीत में झाँकती रहती है..
न जाने क्यों
हर वर्तमान अतीत से ज़्यादा बेबस मालूम होता है
अतीत से ज़्यादा ख़ाली ..
न जाने क्यों
हर बार प्रेम और सुख की चाह यूँ टूटती है
मानो रात से रोशनी टूटी हो ...
-निधि सक्सेना












