Wednesday, January 11, 2017

किताब......गिरधर गांधी

घुंघट उठाकर देखा सृष्टि यूहीं खोलकर किताब ज्ञान हुआ
पन्ने पलट-पलटकर हौले-हौले विद्वान हुआ...  

लगाव हुआ था बचपन से ही, बातें सिखी किताबों से निराली
तरक्की की गहराई में डूबने लगा, गाने लगा किस्मत की कव्वाली...  


आखिर किताबों की तब्दील से हुई विद्या से गहरी पहचान 
विद्या की वृद्धि के आकर्षण से दिलोदिमाग में छा गई इम्तिहान  ...  

अध्ययन, तर्क-वितर्क, कद्र किए संपादक बना हैं दिमाग
कमाई की सबब बनी किताब, बना जीवन प्रज्वलि‍त चिराग  
-गिरधर गांधी

Tuesday, January 10, 2017

वो आएं फ़कीरी का आँचल ओढ़........... श्री पंकज त्रिवेदी

रफ़्ता रफ़्ता कोई आ जाएं करीब पता न चले
वो आएं फ़कीरी का आँचल ओढ़ पता न चलें  

किवाड़ों से वो देखता रहा उन्हें दिन-रात यहाँ 
दिल की दीवारों पे कब दस्तक दें पता न चले 

इंसान घिरा रहता आशंकाओं से इंसान के प्रति
फ़क़ीरों में या इंसानों में कौन है यह पता न चले  
  
महफ़िलों में उनका आना ही बस काफ़ी होता है 
महफ़िल में कब वो सूफ़ियाना बैठें पता न चले 
-श्री पंकज त्रिवेदी
अनहद कृति से  

Monday, January 9, 2017

गुमराह...........ममता भारद्वाज


करते रहे ओ हमें गुमराह
और हम उनको ही प्यार की परिभाषा समझ बैठे
करके जिंदगी से बेपनाह अपनों को
हम उनके ही समक्ष हो बैठे

देते रहे वो हमें झूठी दिलासा
और प्यासा हम उन्हें ही जिंदगी का समझ बैठे
पग-पग पर करते रहे वो शर्मसार मुझे
और हम दिल अपना उन्हीं के कदमों में जब्त कर बैठे

देखते रहे वो खुदगर्ज अपना
और हम उन्हें ही अपना अर्ज समझ बैठे
सहकर हर कदम पर मुश्किलें
हम उन्हें अपना जीवन समझ बैठे

देखते रहे वो खुदगर्ज अपना
और हम उन्हें ही अपना अर्ज समझ बैठे
सहकर हर कदम पर मुश्किलें
हम उन्हें अपना जीवन समझ बैठे

मनाते रहे ओ जश्न साथ हमारे 
और हम देख उसे सागर का दरिया समझ बैठे
हर पल हर लम्हा होकर बर्बाद
हम खुद को ही उनके लिए वार बैठे  

-ममता भारद्वाज
वेब दुनिया से

Wednesday, January 4, 2017

लड़कियों के घर नहीं होते.........शकुंतला सरुपरिया


ना जाने क्यूं लड़कियों के अपने घर नहीं होते 
जो उड़ना चाहें अंबर पे, तो अपने पर नहीं होते 

आंसू दौलत, डाक बैरंग, बंजारन-सी जिंदगानी 
सिवा गम के लड़कियों के जमीनो-जर नहीं होते   

ख्वाब देखे कोई वो, उनपे रस्मों के लाचा पहरे 
लड़कियों के ख्वाब सच पूरे, उम्रभर नहीं होते 

हौंसलों के ना जेवर हैं, हिफाजत के नहीं रिश्ते 
शानो-शौकत होती अपनी, झुके से सर नहीं होते   

बड़ी नाजुक मिजाजी है, बड़ा मासूम दिल इनका 
जो थोड़ी खुदगरज होतीं, किसी के डर नहीं होते 

कभी का मिलता हक इनको सियासत के चमन में भी 
सियासत की तिजारत के जो लीडर सर नहीं होते 

लड़कियों की धड़कनों पे निगाहें मां की भी कातिल 
कोख में मारी न जातीं जो मां के चश्मेतर होते   

-शकुंतला सरुपरिया   

Tuesday, January 3, 2017

तिल तिल तड़पती हूं............ममता भारद्वाज











तिल-तिल तड़पती हूं 
चलने के बावजूद उस राह पर!
कदम कदम पर गिरती हूं
फिर भी संभलती हूं 
प्यारी सी दुनिया को पाने की चाह में!!  

अपनों के अहंकार और अंधविश्वास पर 
खोकर अपना आस्तित्व फि‍क्र सभी की करती हूं 
बजाए सच्चाई के चलती हूं उस राह पर !  


फिर भी ओ रूप दिखाई नहीं देती
जिसकी तलाश मैं करती हूं उस राह पर!
जिन आखों में ख्वाब थे कुछ पाने की
उनमें ही पीर का भार लिए चलती हूं 
बजाय सच्चाई के उस राह पर!  

कसक है मन में जग के इस रीत से
क्यों कैद कर दिया मुझको सलाखों के बीच में
खुला है आसमां फिर भी 
उड़ नहीं सकती सच्चाई की राह पर!  

बोझ लिए ताउम्र का लाख जतन करती हूं  
अनमोल रिश्तों को संवारने के फिर भी 
घिर जाती हूं अलग-अलग सोच 
और वि‍चारों की राह पर!  

फिर भी अपनी सीमा बनाए रखती हूं
अपनी हस्ती बना लेने की
तब भी उन आखो में परित्याग और 
प्यार का अंश दिखाई नही देता उस राह पर!  

-ममता भारद्वाज   

Monday, January 2, 2017

लगाया दांव पर दिल को.........ठाकुर दास' सिद्ध'




लगाया दांव पर दिल को जुआरी है,
मगर हारा कि दिल क्या, जान हारी है।

पयामे-यार आना था नहीं आया,
कहें किससे कि कितनी बेकरारी है। 

झुकाकर सर खड़े होना जरूरी सा,
जहां सरकार की निकली सवारी है।

कभी इक पल नजर थी जाम पर डाली,
अभी तक, मुद्दतें गुजरीं, खुमारी है।  

तलाशें क्यों कहीं अब दूसरा दुश्मन,
हमारी जब हमीं से जंग जारी है।

कही इक नासमझ ने आज ये सबसे,
समझ में आ गई अब बात सारी है।  

मुखातिब है जमाने की हंसी से यूं,
कभी सहमी नहीं ईमानदारी है।

मेरी मौजूदगी में चुप खड़े थे सब,
चला आया कि फिर चर्चा हमारी है।  

लगे कैसे नहीं तीखी जमाने को,
अजी ये' सिद्ध' की नगमा निगारी है।  

- ठाकुर दास' सिद्ध'  

Sunday, January 1, 2017

बहन-बेटियों की सुरक्षा करें ....यशोदा


नूतनवर्षाभिनन्दन
नया वर्ष शुभ हो
सहन किया वर्ष सोलह को
इसे भी कर लेंगे
सहनशील होते हैं
हम भारतीय..
काफी से अधिक
सहते रहते हैं
हर ज़ुल्म औ सितम
आतंकवाद को सहा
सहा नक्सलवादियों को भी
सहे सरकारी ज़ुल्म औ कानून
पराकाष्ठा नहीं है
सहनशीलता की
कुछ भी करिए आप
स्वागत है आपका
पर एक अनुनय
बहन-बेटियों की
सुरक्षा करें ...
उनका उपयोग न करें
-मन की उपज
यशोदा