Sunday, June 30, 2013
दिये जितने बुझाये थे हवा ने ................वज़ीर आग़ा

लुटा कर हमने पत्तों के ख़ज़ाने
हवाओं से सुने क़िस्से पुराने
हवाओं से सुने क़िस्से पुराने
खिलौने बर्फ़ के क्यूं बन गये हैं
तुम्हारी आंख में अश्कों के दाने
चलो अच्छा हुआ बादल तो बरसा
जलाया था बहुत उस बेवफ़ा ने
ये मेरी सोचती आँखे कि जिनमे
गुज़रते ही नहीं गुज़रे ज़माने
बिगड़ना एक पल में उसकी आदत
लगीं सदियां हमें जिसको मनाने
हवा के साथ निकलूंगा सफ़र को
जो दी मुहलत मुझे मेरे ख़ुदा ने
सरे-मिज़गा वो देखो जल उठे हैं
दिये जितने बुझाये थे हवा ने
- वज़ीर आग़ा
वजीर आगा के बारे में बल्देव मिर्जा ने ठीक ही कहा है..
" वजीर आगा के लिए कविता शब्दों की पहुँच से परे ले जाने वाली एक आध्यात्मिक यात्रा है..
वे कुआँरी और विरली पगडंडियों पर चलते हुए बीथोवन की तरह प्रकृती की आत्मा को जगाते है"
सौजन्यः अशोक खाचर
http://ashokkhachar56.blogspot.in/2013/06/waziraghakigazale.html
http://ashokkhachar56.blogspot.in/2013/06/waziraghakigazale.html
घरौंदे............हरकीरत हीर(प्रवासी कविता)
उसने कहा :
तुम तो शाख से गिरा
वह तिनका हो
जिसे बहाकर कोई भी
अपने संग ले जाए
मैंने कहा :
शाख से गिरे तिनके भी तो
घरौंदे बन जाते हैं
किसी परिंदे के।
--- हरकीरत हीर
Friday, June 28, 2013
आप क्या जाने मुझको समझते हैं क्या ?.............पता नहीं इसे किसने लिखा है
आप
आप क्या जाने मुझको समझते हैं क्या ?
मै तो कुछ भी नहीं
आप क्या जाने मुझको समझते हैं क्या ?
मै तो कुछ भी नहीं
इस क़दर प्यार
इतनी बड़ी भीड़ का मै रखूँगा कहाँ ?
इस क़दर प्यार रखने के काबिल नहीं
मेरा दिल मेरी जान
मुझको इतनी मोहब्बत ना दो दोस्तों -2
सोच लो दोस्तों
इस क़दर प्यार कैसे संभालूँगा मै ?
मै तो कुछ भी नहीं
प्यार ?
प्यार इक शख्स का अगर मिल सके तो
बड़ी चीज़ है जिंदगी के लिए
आदमी को मगर ये भी मिलता नहीं
ये भी मिलता नहीं
मुझको इतनी मोहब्बत मिली आपसे -2
ये मेरा हक नहीं मेरी तकदीर है
मै ज़माने की नजरो में कुछ न था -2
मेरी आँखों में अबतक वो तस्वीर है
इस मोहब्बत के बदले मै क्या नज़र दूँ ?
मै तो कुछ भी नहीं
इज्ज़ते
शोहरते
चाहते
उल्फ़ते
कोई भी चीज़ दुनिया में रहती नहीं
आज मै हु जहा कल कोई और था -2
ये भी इक दौर है वो भी इक दौर था
आज इतनी मोहब्बत न दो दोस्तों -2
कि मेरे कल की खातिर न कुछ भी रहे
आज का प्यार थोडा बचा कर रखो -2
मेरे कल के लिए
कल ?
कल जो गुमनाम है
कल जो सुनसान है
कल जो अनजान है
कल जो वीरान है
मै तो कुछ भी नहीं हूँ
मै तो कुछ भी नहीं
-पता नहीं इसे किसने लिखा है
मुझे अच्छी और सारगर्भित लगी ये रचना
मुझे अच्छी और सारगर्भित लगी ये रचना
जो मंजर तलाश करता है....अजीज अंसारी
जो फन1 में फिक्र2 के मंजर3 तलाश करता है
वो राहबर4 भी तो बेहतर तलाश करता है
न जाने कौन सा पैकर5 तलाश करता है
फकीर बनके वो घर-घर तलाश करता है
बहादुरों की तो लाशें पड़ी हुई हैं मगर
वो मेरा जिस्म, मेरा सर तलाश करता है
यकीं जरा भी नहीं अपने जोरोबाजू6 पर
हथेलियों में मुकद्दर तलाश करता है
मैं उसके वास्ते गुलदस्ता लेकर आया हूं
वो मेरे वास्ते पत्थर तलाश करता है
हमारे कत्ल को मीठी जुबान7 है काफी
अजीब शख्स है खंजर8 तलाश करता है
परिन्दे उसको खलाओं में ढूंढ आए 'अजीज'
बशर अजल9 से जमीं पर तलाश करता है।
- अजीज अंसारी
1. कला 2. सोच-विचार 3.दृश्य 4. रास्ता बताने वाला 5. शरीर 6. बाजुओं की शक्ति 7. भाषा-बोली 8. छुरी-चाकू 9. दुनिया का पहला दिन
Thursday, June 27, 2013
ललकारो न मेरी शक्ति को...............नीना वाही (अप्रवासी भारतीय)
खोल दे पिंजरा, उड़ने दे मुझे
उन्मुक्त पवन सा, उड़ने दे मुझे
नील गगन थी थांव मेरी
पंख हैं कोमल कठोर इरादे
उड़ने दे मुझे, उड़ने दे मुझे
खिलने दे मुझे, मुझे खिलने दे
कोमल कली जान न मसल मुझे
खिलने से पहले ही न कुचल मुझे
महकने दे मुझे, सुवासित पुष्प बनूं मैं
खिलने दे मुझे, मुझे खिलने दे
पढ़ने दे मुझे, पढ़ने दे मुझे
ज्ञान ही है शक्ति मेरी
विद्यालय ही है आलय मेरा
घर के घेरे में न घेर मुझे
पढ़ने दे मुझे, पढ़ने दे मुझे,
ओस की बूंद सी हूं मैं
शीतलता ही है तासीर मेरी
न झोंक मुझे संघर्षों की तपती लू में
सुखा दे जो मेरा ही अस्तित्व
भाई है तू मेरा तो बांध मुझे राखी
रक्षा की तूने मेरी रक्षक बनूं मैं तेरी
शक्ति मुझमें भी है भूल न जाना
सम्मान करो मेरी शक्ति का
ललकारो न मेरी शक्ति को।
उन्मुक्त पवन सा, उड़ने दे मुझे
नील गगन थी थांव मेरी
पंख हैं कोमल कठोर इरादे
उड़ने दे मुझे, उड़ने दे मुझे
खिलने दे मुझे, मुझे खिलने दे
कोमल कली जान न मसल मुझे
खिलने से पहले ही न कुचल मुझे
महकने दे मुझे, सुवासित पुष्प बनूं मैं
खिलने दे मुझे, मुझे खिलने दे
पढ़ने दे मुझे, पढ़ने दे मुझे
ज्ञान ही है शक्ति मेरी
विद्यालय ही है आलय मेरा
घर के घेरे में न घेर मुझे
पढ़ने दे मुझे, पढ़ने दे मुझे,
ओस की बूंद सी हूं मैं
शीतलता ही है तासीर मेरी
न झोंक मुझे संघर्षों की तपती लू में
सुखा दे जो मेरा ही अस्तित्व
भाई है तू मेरा तो बांध मुझे राखी
रक्षा की तूने मेरी रक्षक बनूं मैं तेरी
शक्ति मुझमें भी है भूल न जाना
सम्मान करो मेरी शक्ति का
ललकारो न मेरी शक्ति को।
---नीना वाही (अप्रवासी भारतीय)
Wednesday, June 26, 2013
कलम, आज उनकी जय बोल...............राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता
राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता
(इस रचना पर मेरी नजर वेब दुनिया पर सर्च करने के समय पड़ी)
जला अस्थियां बारी-बारी
चिटकाई जिनमें चिंगारी,
जो चढ़ गए पुण्यवेदी पर
लिए बिना गर्दन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल
जो अगणित लघु दीप हमारे
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलाकर बुझ गए किसी दिन
मांगा नहीं स्नेह मुंह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल
पीकर जिनकी लाल शिखाएं
उगल रही सौ लपट दिशाएं,
जिनके सिंहनाद से सहमी
धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल
अंधा चकाचौंध का मारा
क्या जाने इतिहास बेचारा,
साखी हैं उनकी महिमा के
सूर्य चन्द्र भूगोल खगोल।
कलम, आज उनकी जय बोल...
चिटकाई जिनमें चिंगारी,
जो चढ़ गए पुण्यवेदी पर
लिए बिना गर्दन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल
जो अगणित लघु दीप हमारे
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलाकर बुझ गए किसी दिन
मांगा नहीं स्नेह मुंह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल
पीकर जिनकी लाल शिखाएं
उगल रही सौ लपट दिशाएं,
जिनके सिंहनाद से सहमी
धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल
अंधा चकाचौंध का मारा
क्या जाने इतिहास बेचारा,
साखी हैं उनकी महिमा के
सूर्य चन्द्र भूगोल खगोल।
कलम, आज उनकी जय बोल...
राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता
Subscribe to:
Posts (Atom)

