Tuesday, April 2, 2013

तेरे बिछुडन से बेहाल हुए हम............... रमेश पासी

तन्हाइयों में रह कर
बर्बाद हो गए है हम

जब से ये आई है तन में
चुप रहते है हम

शाम सुहानी खुशियाँ भरने वाली
वो दर्द जगाये दिल में

देख को उनको मन भी भरमाये
भूल गए सब दोस्तों को

अब तो अलग थलग पड़ गए रे हम
दिन तो बीते यादों में

रात कि गहरे में डूबे मन
जब भी छोड़ के भागूं तन्हाई को

तेरा साया पीछा करता हरदम
तन भी सुखा मन भी डूबा

रोनी सी सूरत हो गई रे
कहने को तो खुश हूँ
तेरे बिछुडन से बेहाल हुए हम

--रमेश पासी

Saturday, March 30, 2013

अब क़ुरेदो ना इसे राख़ में क्या रखा है .......कतील शेफाई

 

तूने ये फूल जो ज़ुल्फ़ों में लगा रखा है
इक दिया है जो अँधेरों में जला रखा है 


जीत ले जाये कोई मुझको नसीबों वाला
ज़िन्दगी ने मुझे दाँव पे लगा रखा है 


जाने कब आये कोई दिल में झाँकने वाला
इस लिये मैंने ग़िरेबाँ को खुला रखा है 


इम्तेहाँ और मेरी ज़ब्त का तुम क्या लोगे
मैं ने धड़कन को भी सीने में छुपा रखा है 


दिल था एक शोला मगर बीत गये दिन वो क़तील,
अब क़ुरेदो ना इसे राख़ में क्या रखा है .......


--कतील शेफाई

Tuesday, March 26, 2013

मैं शरणार्थी हूं तेरे वतन में..........सुमन वर्मा









कितना दर्द है मेरे जिगर में
गली-गली मैं जाऊं
आग से भागा, सागर में डूबा
फिर भी मैं मुस्काऊं।


मैं शरणार्थी हूं तेरे वतन में
सब मुझको हैं ठुकराते
बच्चे, घर सब लूट चुके हैं
मेरे दिल पे ठेस पहुंचाते।

जर्जर कर रही है वेदना मुझको
कैसे जख्म दिखाऊं तुझको
कैसे जख्म दिखाऊं?

इन रिसते घावों पर आकर
तू मरहम जरा लगा दे
मुझ पर करुणा करके अब तू
वापिस मुझे बुला ले।

- सुमन वर्मा

Sunday, March 24, 2013

मुझे तुम याद रहती हो.....................सुनील मिश्र




तुम मुझे याद रहती हो....
तुम अपनी आँखे मूंदे हो
इधर मैं जागता हूँ
तुम्हारे तकिये का नीचे
मेरी रातें इकट्ठा हैं..



मुझे तुम याद रहती हो
खुली और बंद आँखों मे


मेरे सपनों में न जाने 
कितनी बातें इकट्ठा हैं..




मुझे भूले नहीं कुछ सच
पुरानेऔर सुख बीते जमाने के

उन्हीं सच और सुख की पुरनम
मुलाकातें इकट्ठा हैं......





बड़े चुपके से आई पास
और नींद ले गई चुपचाप

तुम्रे पास मेरी खुशियों की
सौगातें इकट्ठा हैं.....

--सुनील मिश्र


Saturday, March 23, 2013

प्यार इतना किया हमने............... फाल्गुनी




ओंस की हर बूंद को 
छू कर देखा था कई बार 
कच्चे प्यार की तरह 
विलीन हो गई, 



तुम होते गए श्वेत श्याम 
मुझे पा लेने के बाद 
पता नहीं क्यों मैं रंगीन हो गई


प्यार इतना किया हमने कि 
तुम दिन से रात हो गए 
और ना जाने कब मेरी रातें 
दिन हो गई...


--फाल्गुनी

Friday, March 22, 2013

रिश्ते बस रिश्ते होते हैं.....एक नज्म...गुलजार




रिश्ते बस रिश्ते होते हैं
कुछ इक पल के
कुछ दो पल के

कुछ परों से हल्के होते हैं
बरसों के तले चलते-चलते
भारी - भरकम हो जाते हैं

कुछ भारी - भरकम बर्फ के से
बरसों के तले गलते - गलते
हल्के - फुल्के हो जाते हैं

नाम होते हैं रिश्तों के
कुछ रिश्ते नाम के होते हैं
रिश्ता वह अगर मर जाए भी
बस नाम से जीना होता है

बस नाम से जीना होता है
रिश्ते बस रिश्ते होते हैं

--गुलजार 

Wednesday, March 20, 2013

उन यादों को मैं क्यूं भूलूं मैं..................प्रीति सुराना




शिकवे क्यूं करूं मै जमाने से,जो जख्म दिए हैं सह लूंगी,
मेरी किस्मत है यही,ये सोच के मैं,गम के पैमाने पी लूंगी,

उन यादों को मैं क्यूं भूलूं मैं,
जिसने जीने का अरमान दिया,
कुछ भूलना ही है जरूरी तो मैं,
इस जालिम दुनिया को भूलूंगी,

गम का दामन क्यूं छोड़ूं मैं,
गम ही तो मुझे नई खुशियां देंगे,
जिसने हैं दिए मुझको ये गम,
उन खुशियों का दामन छोड़ूंगी,

फूलों का चमन न दो मुझको,
जो डाली से गिरे मुरझा जाए,
टूट के भी जो चुभते है,
उन कांटों के शहर में रह लूंगी,

मुझे मालूम है ये आसान नहीं,
मैं मांगूं जो,वो मिल ही जाए,
जो वो न मिले तो मौत मिले,
कुछ पाने के बहाने जी लूंगी,

शिकवे क्यूं करूं मै जमाने से,
जो जख्म दिए हैं सह लूंगी,
मेरी किस्मत है यही,
ये सोच के मैं,गम के पैमाने पी लूंगी,

......प्रीति सुराना