Friday, August 23, 2013

चलो मोदी को नहीं लाते..................बलवीर कुमार


चलो मोदी को नहीं लाते हैं.....|
कोई और विकल्प बताते है.....||

चलो नेहरु को ले आते हैं, 
एक और पाकिस्तान बनाते हैं.....|

हम खून पसीना बहा कर आयकर चुकायेगे,
और वो अपना कोट विदेश में धुलवायंगे......||

चलो हाथी पर भरोसा जताते हैं, 
जो लडते हैं धर्म के नाम पर.....|
उन्हें जात के नाम पर लड़वाते हैं......||

चलो साइकल में हवा भरवाते हैं, 
शहर में जंगल राज चलवाते हैं.....|
अनपढ़ से आइयाशी और पढ़े लिखो से
रिक्शा चलवाते है.....||

या सर्वोतम विकल्प फिर से कांग्रेस को लाते हैं,
बच्चों से राहुल की जीवनी पढवाते हैं....|
आँखों पर पट्टी बांध कर खाई में कूद जाते है.......||

आज समझ आया क्यूँ अक्सर विदेशी,
कुत्तों और भारतीयों पर रोक लगाते हैं.....|
क्यूंकि कुत्ते घी और हम शांति, सत्य,सकून
और इज्ज़त हजम नहीं कर पाते हैं....||

एक आजम खां जो भारत माँ को डायन कहता है.....|
एक दिग्विजय जो हर औरत को टंच समझते हैं.....||

किसी को भी सत्ता में लाते हैं, 
बाऊ बाऊ चिलाते है....|
नहीं मोदी को नहीं लाते हैं, 
कोई और विकल्प बताते है.....||

--बलवीर कुमार
balvir.kumar@expressindia.com

13 comments:

  1. बहुत बढ़िया है आदरेया-
    रचयिता को भी बधाई-

    कसके धो कर रख दिया, पूरा दिया निचोड़ |
    मुद्रा हुई रसातली, भोगें नरक करोड़ |
    भोगें नरक करोड़ , योजना बनी लूट की |
    पाई पाई जोड़, गरीबी लगा टकटकी |
    पर पाए ना लाभ, व्यवस्था देखे हँस के |
    मोदी पर संताप., मचाती सत्ता कसके ||

    ReplyDelete
  2. उत्कृष्ट प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. हकीकत बयान करती व्यंगात्मक रचना !!

    ReplyDelete
  4. सच है किस पर भरोसा करें
    राष्ट्र हित में अब सोचता कौन है ....
    बढ़िया व्यंग्य !

    ReplyDelete
  5. आपकी उत्कृष्ट प्रस्तुति शनिवारीय चर्चा मंच पर ।।

    ReplyDelete
  6. कसके धो कर रख दिया, पूरा दिया निचोड़ |
    मुद्रा हुई रसातली, भोगें नरक करोड़ |
    - रविकर जी
    के कथन से सहमत !

    ReplyDelete
  7. बेहतरीन रचना ...... बिना निरमा.....एरियल डाले ही धो डाला ...

    ReplyDelete
  8. बहुत सुन्दर रचना , बहुत समय से ऐसी ही कुछ रचनाओ का इन्तजार था।

    ReplyDelete
  9. जनता के असमंजस का सही छाया चित्र. साधुवाद.

    ReplyDelete